रांची (ब्यूरो) । बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक सह अध्यक्ष सेरसा रांची जसमीत सिंह बिंद्रा द्वारा हटिया स्थित सेरसा एस्ट्रोट्र्फ हॉकी स्टेडियम में हॉकी समर कैंप का उद्घाटन किया गया। इस हॉकी समर कैंप में 8 वर्ष से 14 वर्ष के ब'चों को हॉकी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। रेल प्रशासन सदैव खेल सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए प्रयासरत है तथा खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के लिए हमेशा तत्पर है। रांची रेल मंडल की कई महिला खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकी है तथा वर्तमान भारतीय महिला हॉकी टीम में कप्तान सहित मंडल की तीन खिलाड़ी महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में शामिल है। ब'चों को अपनी खेल प्रतिभा को और निखारने में मदद करने के लिए इस समर कैंप का आयोजन किया गया है, जिसमें पूर्व राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों के अलावा वर्तमान खिलाडिय़ों द्वारा ब'चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

ये रहे मौजूद

इस समर कैंप में विभिन्न स्कूलों के 60 से अधिक ब'चे शामिल हुए। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणि'य प्रबंधक सह खेल अधिकारी निशांत कुमार, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) रमेश सिंह, पूर्व अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी सुमराय टेटे, असुंता लकड़ा, सेरसा रांची के महासचिव ओमप्रकाश ठाकुर तथा अन्य खिलाड़ी एवं ब'चों के माता-पिता उपस्थित थे।