रांची (ब्यूरो) । झारखण्ड रा'य आर्य समाज प्रतिनिधि सभा के तत्वावधान में रांची स्थित सभी डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों के लिए वैदिक संध्या मन्त्रो'चारण प्रतियोगिता का आयोजन आर्य समाज मंदिर के सभागार में किया गया। प्रतियोगिता में डीएवी आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल की सातवीं कक्षा की छात्रा ह्रितिका रंजन को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ह्रितिका के उत्कृष्ट प्रदर्शन में उसकी लगन तथा आत्मविश्वास के साथ विद्यालय की संस्कृत शिक्षिका संगीता समाधार का भी प्रशंसनीय योगदान रहा।

वैदिक धर्म हमारी रक्षासूत्र

विद्यालय की मुख्य अध्यापिका रोशी वाधवानी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज के समय में जब पश्चिमी सभ्यता बच्चों के बीच अपने पैर पसार चुका है, इस दौर में भारतीय संस्कृति का पर्याय वैदिक धर्म हमारी रक्षासूत्र बना हुआ है। अपनी संस्कृति से जुड़े रहने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेना हर विद्यार्थी के लिए आवश्यक है। ह्रितिका की सफलता पर विद्यालय के सभी शिक्षक - शिक्षिकाओं ने उसे बहुत बधाइयां दीं और उसके उ"वल भविष्य की कामना की।

परमिंदर कौर को श्रीमती पैशनेट का खिताब

रांची : दिल्ली क्राउन प्लाजा मौर्य बिहार में आयोजित अवार्ड नाइट में रांची की परमिंदर कौर को मिस पैशनेट का अवार्ड दिया गया। उनकी इस उपलब्धि पर लोगों ने उन्हें दी बधाइयां दी हैं। परमिंदर कौर पेशे से एक शिक्षिका है और उसके साथ ही समाज बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है।