रांची(ब्यूरो)। रांची में चार साल बाद एक बार फिर टी-20 मैच का रोमांच लोगों के बीच धूम मचाने को तैयार है। शुक्रवार को होने वाले इस मैच के लिए भारत और न्यूजीलैैंड के खिलाड़ी गुरुवार की दोपहर रांची पहुंचे। यहां एयरपोर्ट से लेकर होटल रेडिसन ब्लू तक खेलप्रेमियों का तांता लगा रहा। खिलाडिय़ों के दीदार को तरसते लोग एयरपोर्ट पर दौड़ते दिखे, तो होटल के बाहर देर रात तक टकटकी लगाए नजर आए। रांची में जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में चार साल बाद कोई टी-20 होने जा रहा है। इससे पहले अंतिम टी-20 मैच 7 अक्टूबर 2017 को हुआ था, जिसमें भारत को डक्वर्थ-लुइस नियम के आधार पर जीत दी गई थी। दरअसल, 2017 में हुए इस मैच में बारिश ने खलल डाल दी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 18.4 ओवर में 8 विकेट खोकर 118 रन बनाए थे। इसके बाद बारिश छूटी तो इंडिया ने 5.3 ओवर में केवल एक विकेट खोकर 49 रन बनाए थे। इस आधार पर इंडिया को विजेता घोषित कर दिया गया था। इस बार बारिश के आसार नहीं हैैं, इसलिए क्रिकेटप्रेमियों में काफी उत्साह है। लोग दूर-दूर से मैच देखने रांची पहुंच चुके हैैं।

सभी होटल-लॉज फुल

रांची में बाहर से करीब 20 हजार लोग मैच देखने के लिए पहुंच चुके हैैंं। इधर, शादी के सीजन के कारण छोटे-बड़े सभी होटल फुल हैैं। किसी लॉज में भी जगह नहीं है। इस वजह से बड़ी संख्या में लोग रांची में अपने रिश्तेदारों के घर पर भी टिके हैैं। आसपास के जिलों से मैच देखने के लिए आने वाले लोग अब शुक्रवार की सुबह ही सिटी पहुंचेंगे। यहां कल रात गुजारना बेहद मुश्किल होगा, क्योंकि मैच खत्म होने पर लोगों को स्टेडियम से निकलने में रात के 12 बज जाएंगे।

बस से होटल तक पहुंचे खिलाड़ी

भारत और न्यूजीलैंड की टीम के खिलाड़ी गुरुवार को रांची पहुंचे। जयपुर से दोनों टीमों के खिलाड़ी एक चार्टर्ड प्लेन से दिन के 3.45 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचे। स्पेशल सिक्योरिटी अरेंजमेंट के बीच वहां से अलग-अलग बस से कडरू डायवर्सन स्थित होटल रेडिसन ब्लू पहुंचाया गया। शाम के करीब 4.10 बजे तीन बस होटल रेडिशन ब्लू पहुंची। सिटी एसपी सौरव कुमार सबसे पहले होटल पहुंचे। वहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। चूंकि, 20 नवंबर को नक्सलियों ने बंद कॉल किया है, इसलिए सुरक्षा के बेहद तगड़े इंतजाम किए गए हैैं। होटल के आसपास बड़ी संख्या में जैप-1 और रांची जिला बल के जवानों के अलावा ट्रैफिक पुलिस के कर्मी तैनात किए गए हैैं। होटल के आसपास दोनों छोर पर बैरिकेङ्क्षडग की गई है।