रांची (ब्यूरो) । प्रखंड के सभी पंचायतों में मंगलवार को राष्ट्रीय अभियान कार्यक्रम का शुरुआत की गई। अभियान में आजीविका संकुल संगठन के जेंडर सीआरपी के द्वारा लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध जानकारी दी जा रही है। इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को उनके प्रति होने वाले घरेलू हिंसा, अधिकार, भेदभाव आदी के प्रति जागरूकता किया जा रहा है। यह जानकारी बीपीएम रामकृष्ण महतो ने दी।

कमेटी विस्तार को लेकर बैठक

झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष जयराम महतो के निर्देशानुसार कमिटी विस्तार को लेकर तमाड़ और बुंडू प्रखंड में बैठक की गई। केन्द्रीय पर्यवेक्षक दल के देख रेख में तमाड़ प्रखंड के 23 पंचायतों से 23 सक्रिय सदस्यों को संयोजकों का चयन किया गया। वहीं बुंडू प्रखंड के 11 पंचायतों में 22 संयोजक चुने गये। पर्यवेक्षक दल के द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी चयनित व्यक्तियों के द्वारा आनेवाले 15 दिसंबर तक सभी बुथों में 11-11 सक्रिय सदस्यों की सूची स्थाई पदाधिकारी के रूप में नियुक्त कर केन्द्रीय समिति को सौंपें। बैठक में केन्द्रीय समिति पर्यवेक्षक आनन्द केटियार,रूपेश मंडल,अनवर अंसारी, विजय सिंह,रवि महतो,सन्नी तिग्गा मुख्य रूप शामिल हुए। यह जानकारी महिला नेत्री दमयंती मुंडा ने दी।

निरीक्षण के लिए पहुंची जिप सदस्य

प्रखंड क्षेत्र में चल रहे मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत बिरसा योजना का निरीक्षण करने बुंडू जिप सदस्या परमेश्वरी सांडिल पहुंची। मौके पर जिप सदस्य ने प्रशिक्षण में भाग ले रही छात्राओं से मिल जानकारी ली। वहीं डायरेक्टर सुधीर कुमार सिंह ने बताया की प्रशिक्षण में सिलाई प्रशिक्षण, गृह स्वास्थ्य सेवा प्रशिक्षण, सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण का लाभ 150 अभ्यर्थी लें रहे हैं। उन्होंने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य बेरोजगारों को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ना और इन्हें निशुल्क कौशल प्रशिक्षण देकर स्वावलंबि बनाना है। मौके पर सेंटर इंचार्ज त्रिलोचन सिंहदेव जिप प्रतिनिधि ताराचंद सिंह मुंडा, मुखिया प्रतिनिधि हीरा मुंडा, अशोक सेठ उपस्थित थे।