रांची (ब्यूरो) । शुक्रवार को ब्रिजफोर्ड स्कूल, तुपुदाना, रांची में तीन दिवसीय अंतर विद्यालयी प्रतियोगिता (7 से 9नवंबर) नवरत्न की समाप्ति के पश्चात् पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विजयी स्कूल और प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। रांची शहर के 25 सीबीएसई विद्यालय ने नवरत्न की विभिन्न प्रतियोगीताओं में हिस्सा लिए।
इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि संजय कुमार सिन्हा, एक्ज़िक्यूटिव डायरेक्टर (कॉमर्शियल) आर्गेनाईजेशन मेकॉन लिमिटेड, रांची थे। विशिष्ट अतिथि डॉ संध्या सिन्हा, असिस्टेंट प्रोफेसर, होम साइंस डिपार्टमेंट,
केसीबी कॉलेज थीं।
ये रहे विजयी
विभिन्न प्रतियोगिताओं में
तेनालीरामन, स्टैंडप कॉमेडी में स'िचदानंद ज्ञान भारती स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लॉयला कान्वेंट स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
डीपीएस। रांची ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं व्यास, स्टोरी टेलिंग में प्रथम स्थान सुरेन्द्रनाथ सेंटेनरी स्कूल, द्वितीय स्थान स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल और ओडीएम सफायर स्कूल, जब कि डीपीएस तीसरे स्थान पर रहा।
क़लाम, इन्वेंटर में गुरु गोबिंद स्कूल ने प्रथम स्थान, सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल ने द्वितीय स्थान और स'िचदानंद ज्ञान भारती स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सत्यजीतराय, शॉर्ट फ़िल्म में प्रथम स्थान नीरजा सहाय पब्लिक स्कूल को मिला।
कैंम्ब्रीयन स्कूल सेकेंड
द्वितीय स्थान कैंम्ब्रीयन स्कूल और तृतीय स्थान ब्रिजफोर्ड स्कूल को मिला।
कालिदास नाटक प्रस्तुति में प्रथम स्थान जी एंड हाई स्कूल, द्वितीय स्थान सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल, तृतीय स्थान डी। ए। वी। गाँधीनगर को मिला।
मिल्खा बाधा दौड़ में प्रथम स्थान ब्रिजफोर्ड स्कूल, द्वितीय स्थान डी। पी। एस। रांची और तृतीय स्थान जी एंड एच हाई स्कूल को मिला।
कबीर कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सरला बिरला पब्लिक स्कूल, द्वितीय स्थान शारदा ग्लोबल स्कूल और तृतीय स्थान टेंडर हार्ट स्कूल को मिला।
तानसेन वाद्य यन्त्र वादन में प्रथम स्थान ब्रिजफोर्ड स्कूल, द्वितीय स्थान डीपीएस रांची, तृतीय स्थान जी एंड हाई स्कूल को मिला।
बीरबल क्विज़ में प्रथम स्थान डी। पी। एस। रांची को मिला। द्वितीय स्थान श्रद्धानन्द पब्लिक स्कूल और तृतीय स्थान ओडीएम सफायर स्कूल तथा शारदा ग्लोबल स्कूल को संयुक्त रूप में दिया गया।
ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्रॉफी
डीपीएस रांची को ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्रॉफी दी गई।
विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में जीत -हार का प्रश्न नहीं उठना चाहिए। बड़ी बात ये है कि प्रतियोगियों ने किस तरह से हिस्सा लिया और क्या सीखा।
विशिष्ट अतिथि ने ब'चों के प्रयास को सराहा और कहा कि ब'चों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।
विद्यालय की वाइस चेयरपर्सन प्रियंका जालान ने नवरत्न की सफ़लता का श्रेय सभी 25 विद्यालयों के प्राचार्यों, शिक्षकों और प्रतिभागियों को देते हुए कहा कि जीवन में चुनौतियां आती हैं हमें सक्षम बनाने के लिये। हमें हमेशा आशान्वित रहना चाहिए।
आत्मविश्वास बढ़ता है
विद्यालय की प्राचार्या सीमा चितलांगिया ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर ब'चों का आत्मविश्वास बढ़ता है।
आज का समय ऐसा है कि ऑल राउंडर बनने की क्षमता होनी चाहिए। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य मौजूद थे। डीपीएस रांची के प्राचार्य डॉ। राम सिंह, स'िचदानंद ज्ञान भारती स्कूल की प्राचार्या मोनिका श्रीवास्तव, लोयोला कान्वेंट की प्राचार्या पारोमिता साहा, टेंडर हार्ट की प्राचार्या उषा किरण, लेडी केसीराय मेमोरियल स्कूल के प्राचार्य अभिषेक हरित, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल की प्राचार्या शालिनी विजय, जी। एंड एच स्कूल की प्राचार्या तनूजा पाणिग्रही,ओडीएम सफायर के प्राचार्य अमित सिंह, गुरु नानक स्कूल के प्राचार्य सुमित कौर, डीएवी पब्लिक स्कूल, धुर्वा की प्राचार्या कंचन सिंह। डीपीएस रांची के प्राचार्य डॉ राम सिंह और टेंडर हार्ट स्कूल के डायरेक्टर सुधीर तिवारी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और और कहा इस तरह के आयोजन प्रत्येक विद्यालय को करना चाहिए। पढ़ाई के साथ-साथ पाठ्य सहगामी क्रियाएं भी आवश्यक हैं।
कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में सीए अंकित राजगढिया, श्रेया सेनगुप्ता का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर सीनियर सेकेंडरी सेक्शन इंचार्ज रजनीश लाल,सेकेंडरी सेक्शन इंचार्ज सुपर्णा बनर्जी सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे।