रांची (ब्यूरो) । ब्रह्माकुमारी संस्थान में मदर्स डे के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित राजयोग केन्द्र झारखंड सरकार की डॉ अर्चना ने अपने विचार अभिव्यक्त करते हुए कहा कि

स्वस्थ एवं स्वच्छ परिवार के लिए माता की भूमिका समाज में बहुत ही अहम है। मां तेरी सूरत से अलग भगवान की सूरत क्या होगी। इनर व्हील क्लब की पे्रसीडेंट माया वर्मा ने कहा आज तक हम मातृ दिवस पर शरीर को जन्म देने वाली तथा शरीर की पालना करने वाली मां का सम्मान करते रहे हैं, लेकिन जीवन में हमारी कई माताएं हंैं जिसमें भारत मां, प्रकृति मां तथा परम मां के रूप में परमात्मा। उन्होंने कहा कि जीवन में मां के महत्व को समझें तथा मां का सपूत बन कर दिखाएंं। अब परम मां अर्थात परमात्मा से संबंध जोडक़र उनके असीम प्यार का अनुभव करें। साथ ही राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से परम मां से संबंध का सुंदर अनुभव करें।

मां शब्द में जादू

नाबार्ड बैंक के डीजीएम सुभाष चन्द्र गर्ग ने कहा मां शब्द में जादू है। मां हमारे जीवन में भगवान के महत्व को समझाती है। उन्होंने सभी माताओं को नैतिक मूल्यों से सम्पन्न मां बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम में हुंडई मोटर्स के मैनेजर अमरजीत ने कहा कि माताओं की बेहतरी के लिए हम सभी को आध्यात्मिकता की सुन्दर शीतल सुरक्षित छाया में आना होगा। वहीं निर्मला बहन ने कहा कि मातृशक्ति के सम्मान के परिचायक के रूप में आज भी विद्या की देवी के रूप में सरस्वती, धन की देवी लक्ष्मी व शक्ति की देवी के रूप में मां दुर्गा का गायन पूजन है, लेकिन विडम्बना है कि इसके बावजूद लोग महिलाओं पर अत्याचार करने से नहीं चूकते। मूर्तियों की बड़ी भावना से अर्चना होती है परंतु चैतन्य रूप में नारी का उतना ही तिरस्कार हो रहा है। समय की मांग है कि नारी जागे और परमात्म संबल से सम्मानजनक सिंहासन पर आसीन हो।