रांची (ब्यूरो) । जेसीआई रांची यूथ ने अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस (मदर्सडे) मनाया। संस्थान की अध्यक्षा सोनल अग्रवाल ने सर्वप्रथम मां पर एक गीत सुनाया उसके बाद कहा कि मां के कई रूप हैं और उसमें धैर्य है प्यार है और इतनी फिक्र है कि उसका कर्ज उतारना मुश्किल है। ऐसा नहीं होना चाहिए। मां का दायित्व बहुत ही बड़ा होता है उसको घर,परिवार, समाज, राष्ट्र सबके लिए सोचना पड़ता है। मां बच्चों को अच्छे संस्कार देगीं। वही सबके लिए सुख का कारण बनेगा। हमारा राष्ट्र का नाम पूरे विश्व में होगा।

माला की तरह पिरोकर

मां को बड़े सोच विचार कर बच्चों का लालन-पालन करना चाहिए। इसलिए उस में सब गुण समाहित होने चाहिए। समय अनुकूल व्यवहार सीखना होगा परिवार का भी अपना एक सुख है। इस बात को कभी नहीं भूलना चाहिए मां परिवार को माला की तरह पिरो कर रखती है। जिसमें सभी रिश्तों के मोती होते हैं। कार्यक्रम में सदस्यों ने अपनी मां के साथ मातृ दिवस (मदर्सडे) मनाया। उनके उपर बहुत ही सुंदर कविताएं नृत्य नाटिकाएं और नृत्य प्रस्तुत किए.सदस्यों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के गेम्स भी करवाए गए। कार्यक्रम में उपस्थित मां ने अपने बच्चों को कैसे बड़ा किया अपनी बात को रखते हुए भावुक हो गई थी। कार्यक्रम की संयोजिका सृष्टि सिंह ने सभी को मदर्स डे की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष प्रतीक बादानी, कुशा जालान और मोनिका गोयनका, मनीषा सोन्थलिया व अन्य सदस्य उपस्थित थे।