RANCHI: 65वीं एसजीएफआई नेशनल स्कूल हॉकी कॉम्पटीशन अंडर 19 ग‌र्ल्स ग्रुप में झारखंड की टीम चैंपियन बनी है। वहीं, पंजाब रनरअप और ओडि़शा की टीम थर्ड पोजिशन पर रही है। झारखंड की निशा मिंज, एडलिन बागे, बिनिमा धान, दीपलीन केरकेट्टा ने 2-2 गोल व फुलमनी भेंगरा ने 1 गोल की। चैंपियन टीम झारखंड में कल्याणी किंडो, किरण बड़ा, अंकिता डुंगडुंग, सपना भेंगरा, स्टेला नाग, बालो होरो, एली तिर्की, फुलमनी भेंगरा, सुबिला तिर्की, निशा मिंज, बिनिमा धान, बेमलीन कंडुलना, शिल्पी केरकेट्टा, दीपलीन केरकेट्टा, एडलिन बागे, सुबासी बागे, देवकी कन्दिर, रानी कुमारी, कोच प्रतिमा बरवा व मैनेजर करुणा पूर्ति शामिल हैं।

एकतरफा रहा मुकाबला

इससे पहले रांची के मरंग गोमके एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी में बुधवार को फाइनल मैच सह समापन समारोह हुआ। मैच में मेजबान झारखण्ड टीम पंजाब को एकतरफा मुकाबले में 9-0 से पराजित कर वर्षो बाद चैंपियन बनी। वहीं इससे पूर्व तीसरे एवम चौथे स्थान के लिए ओडि़शा व हरियाणा के बीच मैच खेला गया, जिसमें ओडि़शा की टीम हरियाणा को 3-0 से पराजित कर कांस्य पदक हासिल की। समापन समारोह में चीफ गेस्ट चीफ सेक्रेटरी डीके तिवारी, सचिव कला संस्कृति खेलकूद व युवा कार्य विभाग राहुल शर्मा, निदेशक खेलकूद अनिल कुमार सिंह, अध्यक्ष हॉकी भोलानाथ सिंह, महासचिब झारखण्ड ओलम्पिक संघ मधुकांत पाठक, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाडी मति असुंता लकड़ा, आश्रिता लकड़ा, उपाध्यक्ष हॉकी झारखण्ड धर्मेंद्र सिंह, खेल समन्वयक सह आयोजन सचिव उमा जयसवाल, देवेंद्र कुमार सिंह, जिला खेल पदाधिकारी डॉ प्रभात शंकर, हॉकी झारखण्ड के माइकल लाल, दशरथ महतो, जयंत केरकेट्टा, शंकर पाल सहित हॉकी झारखण्ड के तकनीकी मेंबर्स मौजूद थे।