रांची : राज्य को 18 से 44 वर्ष के युवाओं के टीकाकरण के लिए 1,01,650 डोज वैक्सीन मिली है। शनिवार को चतरा को छोड़कर अन्य सभी जिलों को यह वैक्सीन आवंटित कर दी गई। अब राज्य में 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए 6,27,980 डोज तथा 18 से 44 वर्ष के लिए 2,01,700 डोज वैक्सीन उपलब्ध है.इधर, राज्य में 18 से 44 वर्ष के युवाओं के टीकाकरण के लिए चार जिलों में कोवैक्सीन का स्टाक खत्म हो जाने की बात सामने आई है, जबकि कई जिलों में सौ से भी कम वैक्सीन बची हुई है। चतरा, गोड्डा, जामताड़ा तथा सिमडेगा में स्टाक खत्म है। वहीं, पाकुड़, पलामू, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम में 50 से भी कम वैक्सीन बची हुई है। बता दें कि इस आयु वर्ग में कोवैक्सीन की दूसरी डोज भी लगनी शुरू हो गई है। जहां कोवैक्सीन उपलब्ध नहीं है, वहां इस आयु वर्ग के लोगों को परेशानी हो रही है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग उन जिलों से कोवैक्सीन मंगाकर इस परेशानी को दूर करने का प्रयास कर रहा है, जहां अधिक वैक्सीन बची हुई है।

किस जिले को मिली कितनी डोज कोविशील्ड

बोकारो : 2390, देवघर : 7570, धनबाद : 7400, दुमका : 4520, पूर्वी सिंहभूम : 9540, गढ़वा : 2840, गुमला : 4150, गोड्डा : 4380, गिरिडीह : 2220, हजारीबाग : 5420, जामताड़ा : 1480, कोडरमा : 1910, खूंटी : 3690, लातेहार : 1940, लोहरदगा : 1970, पाकुड़ : 6620, पलामू : 1490, रामगढ़ : 4110, रांची : 12330, साहिबगंज : 3140, सरायकेला खरसावां : 3660, सिमडेगा : 4880, पश्चिमी सिंहभूम : 4000