RANCHI : राज्य के बेसहारा बुजुर्गो के लिए आशियाना बनने का रास्ता साफ हो गया है। राज्य सरकार ने रांची के चिरौंदी में मॉडल ओल्ड एज होम बनाने का फैसला किया है। बुधवार को यह जानकारी राज्य सरकार ने झारखंड हाई कोर्ट को दी.क्0ख् साल के बुजुर्ग करेंगे वृद्धाश्रम का शिलान्यास.हाई कोर्ट में बुधवार को झारखंड सीनियर सिटीजन कल्याण संघ की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। याचिका में मेंटेनेंस एंड वेलफेयर ऑफ पैरेंटस एंड सीनियर सिटीजन एक्ट-ख्007 को झारखंड में लागू करने की मांग की गयी थी। सरकार की ओर से बताया गया कि आगामी पंद्रह अगस्त को क्0ख् साल के बुजुर्ग वेद नारायण वृद्धाश्रम का शिलान्यास करेंगे।

क्फ् महीने में पूरा हो जाएगा निर्माण कार्य

मुख्य न्यायाधीश वीरेंदर सिंह और न्यायाधीश एस चंद्रशेखर की खंडपीठ को सरकार ने बताया कि शिलान्यास के बाद वृद्धाश्रम का निर्माण शुरू हो जाएगा। क्फ् माह में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जायेगा। प्रथम चरण में इस ओल्ड एज होम में भ्0 बेड होंगे। यह दो एकड़ में फैला होगा। इसके निर्माण पर लगभग फ्.8ख् करोड़ रुपये की लागत आयेगी। अगले चरण में यहां और भ्0 बेड बढ़ाये जाएंगे।

राज्य में 7 लाख बेसहारा बुजुर्ग

मिनिस्ट्री ऑफ स्टैटिस्टिक एंड प्रोग्राम इम्प्लीमेंटेशन के आंकड़ों के अनुसार झारखंड में म्0 साल से ऊपर की आयु के बुजुर्गो की संख्या ख्फ् लाख भ्0 हजार है। इसमें लगभग सात लाख बुजुर्ग ऐसे हैं, जो अकेले और बेसहारा हैं। इनके साथ न तो पत्नी और न ही बच्चे रहते हैं। बुजुर्गो की कुल संख्या में ब्ख्.9 प्रतिशत शहरी इलाकों में रहते हैं।