रांची(ब्यूरो)। झारखंड स्थापना दिवस पर हॉकी झारखंड के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। हॉकी इंडिया ने एफआईएच हॉकी महिला जूनियर विश्व कप दक्षिण अफ्रीका 2021 के लिए 18 सदस्यीय भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की घोषणा की है, जिसमें झारखंड से तीन खिलाड़ी सलीमा टेटे, संगीता कुमारी व ब्यूटी डुंगडुंग का चयन हुआ है। भारतीय टीम 28 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका रवाना होगी। जूनियर भारतीय टीम के 28 खिलाडिय़ों का विशेष कैंप बंगलौर में चल रहा है, जिसमें 18 खिलाडिय़ों को चुना गया है। बता दें कि सलीमा टेटे सदर प्रखंड सिमडेगा बड़की छापर, संगीता कुमारी व ब्यूटी डुंगडुंग केरसई प्रखंड के करगा गुड़ी गांव की हैं।

भारत पूल सी में

भारत को पूल सी में रखा गया है, 06 दिसंबर को रूस के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। वे राउंड रॉबिन लीग में अपने दूसरे मैच में 7 दिसंबर को गत चैंपियन अर्जेंटीना से भिड़ेंगे, इसके बाद 9 दिसंबर को जापान के खिलाफ उनका मैच होगा। नॉकआउट मैच 10 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच होंगे। टीमों में पूल ए में नीदरलैंड, कोरिया, आयरलैंड, जिम्बाब्वे, पूल बी में इंग्लैंड, बेल्जियम, कनाडा और उरुग्वे शामिल हैं। पूल सी में अर्जेंटीना, भारत, जापान और रूस जबकि जर्मनी, स्पेन, संयुक्त राज्य अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका हैं।

बधाइयों का तांता

तीनो ही खिलाडिय़ों का भारतीय टीम में चयन होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, शशिकांत प्रसाद, विजय शंकर सिंह, मनोज कोनबेगी, असुंता लकड़ा, रजनीस कुमार, असरीता लकड़ा, प्रतिमा बरवा, तारिणी कुमारी, माइकल लाल, अशोक भगत, दशरथ महतो, संजीव झा, सुरजीत झा, जयंत केरकेट्टा, बबलू कुमार, कमलेश मांझी सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है। झारखंड के तीन खिलाडिय़ों का चयन राज्य के हॉकी के लिए बहुत ऊर्जा का कार्य करेगी।

भारत की अंडर-21 टीम

बिचु देवी खरीबाम (जीके), खुशबू, अक्षता अबसो ढेकाले, इशिका चौधरी (वीसी), प्रियंका, मरीना लालरामनघाकि, अजमीना कुजुरी, बलजीत कौर,रीत, वैष्णवी वि_ल फाल्के, सलीमा टेटे, शर्मिला देवी, लालरेम्सियामी (सी), ब्यूटी डंगडुंग, दीपिका, मुमताज खान, संगीता कुमारी,जीवन किशोरी टोप्पो।