रांची(ब्यूरो)। वेलेंटाइन वीक का सातवां दिन यानी 13 फरवरी को किस डे के रूप में मनाया जाएगा। विशेष कर लव बड््र्स एवं मैरिड कपल्स एक दूसरे को किस कर प्यार का इजहार करेंगे। वैसे तो वेलेंटाइन वीक का हर दिन प्यार का अहसास कराता है पर 13 फरवरी का दिन बहुत ही खास होता है, क्योंकि यह दिन किस करने का होता है। यह प्यार करने का सबसे बेहतर तरीका है। लोग अपने पार्टनर को किस करके अपनी भावनाएं व्यक्त करते हैं और प्यार जताते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि किस डे के अवसर पर सिर्फ प्रेमी-प्रेमिका और शादीशुदा लोग ही इसे सेलिब्रेट कर सकते हैं। किस लेना या देना अश्लीलता का नहीं बल्कि पवित्रता का प्रतीक है। किस डे के दिन पेरेंट्स अपने बच्चों को, दोस्त अपने दोस्तों को और बेस्टी को किस कर इसे एंज्वाय कर सकते हैं। किस बॉडी के विभिन्न पार्ट पर किया जा सकता है। अलग-अलग बॉडी पार्ट पर किया गया किस भी अलग-अलग मैसेज देता है।

फिलिंग्स बताने का तरीका

जब प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे को किस करते हैं तो इससे न केवल वह अपने प्यार का इजहार करते हैं, बल्कि इससे प्यार और भी गहरा हो जाता है। एक-दूसरे की भावनाएं समझना आसान हो जाता है। एक कपल की लाइफ में किस का महत्व बहुत ज्यादा है। क्योंकि कई बार भावनाएं व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं मिलते, तो ऐसे में एक किस आपकी सारी फीलिंग्स पार्टनर को बताने में मदद करता है। इतना ही नहीं, यह भी कहा जाता है कि यदि कोई व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति के फोर हेड यानी की माथे पर किस करता है तो इससे न केवल दुख को कम किया जा सकता है, बल्कि उदासी को भी दूर किया जा सकता है। किस करने से व्यक्ति स्ट्रेस फ्री रहता है। साथ ही दिल भी खुश रहता है।

किस कर जाहिर करें प्यार

प्यार करने वालों के लिए कई ऐसे दिन और मौके आते हैं, जिसमें वे एक-दूसरे के प्रति अपनी भावनाएं, दिल में छिपे जज्बातों और प्यार को जाहिर कर पाते हैं। वेलेंटाइन वीक में पूरे सप्ताह कपल्स, प्रेमी जोड़े उस व्यक्ति के प्रति अपना प्यार जता कर, जश्न मनाते हैं, जिसे वे बेहद प्यार करते हैं। पार्टनर के प्रति प्यार जताने के लिए उन्हें आप हथेली पर, माथे पर, गाल पर किस करके अपना लव एक्सप्रेस कर सकते हैं। इस तरह से प्रेमी-प्रेमिका, मैरिड कपल्स एक-दूसरे के प्रति अपना अटूट प्यार जताते हैं। कहा जाता है कि इस दिन एक-दूसरे को प्यार से किस करने से प्यार और भी ज्यादा गहरा हो जाता है। आपसी प्यार, सम्मान बढ़ाने का काम करता है एक प्यार भरा किस।

गम मिटाने वाला स्पर्श

किस का जीवन में बहुत महत्व है। यह एक ऐसा स्पर्श है, जिससे दुख कम हो सकते हैं। किसी उदास और परेशान व्यक्ति को प्यार से माथे पर किस करके उसे गले लगाया जाए, तो उसके गम कम हो सकते हैं। कोई व्यक्ति कितना ही डिप्रेशन में क्यों न हो किस और प्यार से उसे हग कर उसके डिप्रेशन को भी दूर किया जा सकता है। डॉक्टर भी इसे सफल ट्रीटमेंट मानते हैं। चुंबन की भी अपनी एक भाषा होती है। आप शरीर के किस अंग पर किस करते हैं, उससे आपकी भावनाओं का पता चलता है।

फोरहेड पर किस

माथे पर चुंबन लेना सबसे पवित्र तरीकों में से एक माना जाता है। यह आपको स्नेह और सुरक्षा का अहसास दिलाता है। आपके मन से अपने रिश्ते के प्रति असुरक्षा और घबराहट के भाव को दूर करता है और आपके अंदर आत्मविश्वास जगाता है। इसलिए रिश्तों में आत्मीयता बढ़ाने के लिए लोग अपने पार्टनर और छोटे बच्चों का माथा चूमते हैं।

चीक पर किस

गाल पर किस करना बहुत ही कॉमन है। नन्हे शिशु हों या छोटे बच्चे, छोटे भाई-बहन हों या आपके पेरेंट््स और फ्रेंड्स। प्रेमी-प्रेमिका हो अथवा पति-पत्नी। गाल पर चुंबन लेने का अर्थ प्रेम और वात्सल्य का इजहार करना होता है। विदेशों में एक-दूसरे से मिलने पर गाल पर मर्यादित चुंबन लेना उनके प्रति आपके स्नेह को दर्शाता है। गाल पर किस करके प्यार जाहिर कर सकते हैं।

लिप किस

होंठ पर चुंबन बेहद संवेदनशील माना जाता है। आमतौर पर आप जिसे प्रेम करते हैं (पत्नी, प्रेमिका, बच्चे, प्रेमी, पति) उसके होंठों का चुंबन लेते हैं। अपने किसी फ्रेंड के होंठों पर किस करने का मतलब होता है कि आप अपने पार्टनर को पसंद करते हैं। हालांकि प्रेम संबंधों में और वैवाहिक संबंधों में इसका मतलब स्नेह के साथ शारीरिक संबंधों की ओर बढऩा होता है।

हाथ पर चुंबन

हाथ पर चुंबन किसी की प्रशंसा में भी लिए जाते हैं। अपनी अच्छी भावनाओं को प्रदर्शित करने के लिए भी हाथ चूमा जाता है। इसके अलावा जिससे आप प्रेम करते हैं, उसके हाथ पर अपने होंठों से किस करते हैं। यह प्यार और अपनेपन को प्रदर्शित करने का अपना एक तरीका होता है। इसके अलावा बॉडी के दूसरे पार्ट पर भी किस किया जा सकता है, जो अलग-अलग भावनाएं बताता है।