रांची (ब्यूरो) । लोकसभा चुनाव में भाजपा की ओर से कुशवाहा समाज से एक भी प्रत्याशी नहीं देने से समाज के लोगों में नाराजगी है। इसे लेकर अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा ने प्रेस वार्ता में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में कुशवाहाओं की संख्या काफी है। समाज के 90 फीसदी लोग बीजेपी को समर्थन करते है। लेकिन इस बार अब तक भाजपा की ओर से कुशवाहा समाज से एक भी उम्मीदवार नहीं दिया गया है। जबकि झारखंड के चार लोकसभा सीटों पर कुशवाहा बाहुल्य क्षेत्र है, जिसमे कोडरमा, गिरिडीह, हजारीबाग एवं चतरा शामिल है।

भाजपा को सबक सिखाएंगे

उन्होंने कहा कि समाज के लोगों आस लगाए हुए है कि चतरा से समाज के विधायक डॉक्टर कुशवाहा शशि भूषण मेहता को अवसर मिलेगा। कुशवाहा शशि भूषण मेहता को टिकट मिलने से झारखंड के सभी कुशवाहा समाज भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देगी। अभय कुशवाहा ने कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ है तो कुशवाहा समाज निर्दलीय ही चुनाव मैदान अपना कैंडिडेट उतारेगी और भारतीय जनता पार्टी को सबक सिखाने का काम करेगी। प्रेस वार्ता में प्रदेश के पदाधिकारी चूड़ामणि महतो, अमरनाथ महतो, प्रयाग महतो समेत अन्य मौजूद थे।