रांची(ब्यूरो)। इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। न्यूली मैरिड कपल्स शादी को लेकर जितने एक्साइटेड होते हैं, उससे अधिक शादी के बाद हनीमून पर जाने को लेकर एकसाइटेड रहते हैं। रांची में नए कप्लस हनीमून के लिए मॉलदीव जाना पसंद कर रहे हैं, तो अपने देश में कश्मीर और गोवा भी जा रहे हैं।
बुक करा रहे पैकेज
सिटी के कपल्स हनीमून को यादगार बनाने के लिए अभी से टूर प्लानर्स के जरिए अपनी फेवरेट डेस्टिनेशंस के पैकेज बुक करवा रहे हैं। रांची के जोड़ों की पहली पंसद की बात की जाए तो सबसे ज्यादा मालदीव जाने के लिए बुकिंग हो रही है।
शादी को लेकर ऑफर
मॉरिशस और मालदीव सहित अन्य फ ॉरेन डेस्टिनेशंस पर मैरिड कपल्स के लिए ढेरों ऑफ र मिलते हैं, जिससे यहां घूमने का मजा दोगुना हो जाता है। विदेशों के होटल्स भी कपल के लिए ऑफ र्स की भरमार लगा देते हैं। मैरिड कपल के लिए यादगार पल कैंडिल लाइट डिनर होटल्स के द्वारा गिफ्ट रहता है जो फ्री ऑफ कॉस्ट होता है।
जम्मू-कश्मीर भी है फेवरिट
धरती के स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू कश्मीर भी नए कपल्स का पसंद बन रहा है। इधर ठंड होने के बाद लोगों का इंट्रेस्ट इस तरफ भी बढ़ा है। वहीं फॉरेन टूर पैकेज की तुलना में यहां घूमने पर कपल के पैसों की भी बचत हो जाती है। जिससे कश्मीर के भी टूर पैकेज कपल ले रहे है। इसके अलावे शिमला और राजस्थान भी घूमने के लिए कपल्स टिकट बुक करा रहे हैं।
हनीमून पैकेज
बाली इंडोनेशिया - 6 रात 7 दिन - एक व्यक्ति एक लाख रुपए
मॉलदीव - पांच रात छह दिन - एक व्यक्ति एक लाख रुपए
कशमीर पैकेज - 4 रात 5 दिन - 50 हजार रुपए एक व्यक्ति
अंडमान - पांच रात छह दिन - एक लाख रुपए एक व्यक्ति
थाईलैंड - चार रात पांच दिन - 40 हजार रुपए, एक व्यक्ति
शिमला मनाली - चार रात पांच दिन - 20 हजार रुपए एक व्यक्ति
गोवा - चार रात पांच दिन - 25 हजार रुपए एक व्यक्ति
मालदीव और दुबई पसंदीदा जगह
आमतौर पर सर्दियों के आगाज के साथ ही शादियों के सीजन की भी शुरूआत हो जाती है। वहीं, सर्दी में शादी के बाद ज्यादातर कपल्स हनीमून प्लान करना पसंद करते हैं। वैसे तो हनीमून पर जाने के लिए देश में कई खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, लेकिन अगर इस सर्दी आपकी शादी होने जा रही है, तो हनीमून प्लान करने के लिए कुछ फेमस डेस्टिनेशन आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं।
दॉर्जिलिंग, पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल स्थित दॉर्जिलिंग को पहाडिय़ों की रानी भी कहा जाता है। वहीं सर्दियों में दॉर्जिलिंग का तापमान भी काफी शानदार रहता है। ऐसे में शादी के बाद आप पार्टनर के साथ दॉर्जिलिंग में चाय के बागान देखने से लेकर टॉय ट्रेन का सफर करके अपने हनीमून को यादगार बना सकते हैं।
ऊटी, तामिलनाडु
शादी के बाद अगर आप हिल स्टेशन पर हनीमून मनाने की ख्वाहिश रखते हैं, तो ऊटी की सैर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। ऊटी में आप नेचुरल ब्यूटी को एक्सप्लोर करने के साथ-साथ खूबसूरत नजारों का भी दीदार कर सकते हैं। साथ ही यहां आप पार्टनर के साथ लॉन्ग वॉक करके क्वालिटी टाइम भी बिता सकते हैं।
मुन्नार, केरल
केरल का मशहूर हिल स्टेशन मुन्नार सर्दियों के लिए बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन साबित हो सकता है। मुन्नार के पहाड़ों की खूबसूरती कपल्स के लिए किसी रोमांटिक एक्सपीरियंस से कम नहीं होती है। वहीं मुन्नार में आप पार्टनर के साथ ट्रेकिंग, बोटिंग, रॉक क्लाइम्बिंग और चाय के बागानों का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
अंडमान आईलैंड
समुद्र के बीच पर हनीमून एन्जॉय करने के लिए आप अंडमान एंड निकोबार आईलैंड को एक्सप्लोर कर सकते हैं। वहीं अंडमान की राजधानी पोर्ट ब्लेयर और हैवलॉक आपके लिए परफेक्ट हनीमून स्पॉट साबित हो सकती है। यहां के नॉर्मल टेंप्रेचर में आप बीच साइट पर पार्टनर के साथ जमकर मस्ती कर सकते हैं।
जैसलमेर, राजस्थान
सर्दियों में जैसलमेर की ट्रिप प्लान करके आप अपने हनीमून को शाही रंग दे सकते हैं। दरअसल, जैसलमेर में आप पार्टनर के साथ प्राचीन किलों के साथ-साथ शानदार आर्किटेक्चर, रॉयल होटल्स और राजस्थानी कल्चर का पूरा मजा उठा सकते हैं। साथ ही जैसलमेर में पार्टनर के साथ ऊंट की सवारी करके आप अपने हनीमून को बेस्ट बना सकते हैं।

रांची में नए कपल्स हनीमून मनाने के लिए देश से बाहर मालदीव जाना पसंद कर रहे हैं। इंडिया में कशमीर लोगों की पहला पसंद है। इसके अलावे केरल भी लोग जा रहे हैं। गोवा भी लोगों को पसंद आ रहा है।
-मयंक विजयवर्गीय, ग्लोबल ट्रेवल्स

रांची से नए कपल्स घूमने के लिए काफी संख्या में बाहर जा रहे हैं। देश भर के सभी डेस्टिेनेशन अभी फुल हैं। कश्मीर में सबसे अधिक उसके बाद शिमला, केरल और गोवा भी काफी संख्या में लोग जा रहे हैं।
-मानस मुखर्जी, जय टूर एंड ट्रेवल्स