रांची (ब्यूरो) । श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति नामकुम कि शनिवार को नामकुम बाजार अखड़ा स्थल में हुई। बैठक में मुख्य रूप से सांसद संजय सेठ उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने किया। बैठक को सांसद सह मुख्य संरक्षक संजय सेठ ने विभिन्न महावीर मंडलों की सैकड़ों महिलाएं एवं रामभक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि रामनवमी का उत्सव आपसी भाईचारा और प्रेम का प्रतीक है। पिता और भाई के प्रति राम कि भक्ति, भगवान् राम के प्रति भक्त की भक्ति दुनिया में मिशाल है। उन्होंने कहा कि पहली बार देश प्रभु राम के अपने महल आगमन के बाद रामनवमी उत्सव मना रही हैं।

सैकड़ों नारी सेना

अध्यक्षता मनोज सिंह ने कहा कि इस बार अखाड़ा में सैकड़ों नारी सेना शांति व्यवस्था के लिए तैनात रहेंगी। इसके साथ ही नामकुम के विभिन्न पंचायत से दो दर्जन से अधिक झांकियां निकाली जाएगी, अभुतपूर्व शोभा यात्रा व झांकी अखाड़ा में देखने के साथ ही राम भक्त और शास्त्र का प्रदर्शन करेंगे। संचालन प्रभुदयाल बड़ाइक ने की। इस मौके पर मुखिया अनिता तिर्की,महासचिव बिकु सिंह,राजेंद्र मुंडा,उप मुखिया सुबोध सिंह, राजू लकड़ा, पवन सिंह, रामप्रवेश राय, शारदा देवी, रूपा चौहान,अनिल सिंह,अरुणा प्रभा, मीनू देवी, प्रकाश भारती, विकास सिंह, अमित कुमार, सुषमा देवी, सुशीला देवी, रजनी प्रसाद, ममता देवी, शीला देवी, सुकांति देवी, कृष्ण कुमार, मुकेश ठाकुर, आशीष बैक, शंकर पांडेय, कुमकुम शर्मा, कैलाश नायक, बबलू नायक, नन्द किशोर सिंह, प्रदीप राम, भानु देवी, चंदन कुमार, विमल सिन्हा, जैकी सिंह, पूनम देवी,सरोज देवी, शंभु वर्मा, सबीता देवी,प्रीति देवी, संतोष कुमार सहित सैक$डों रामभक्त उपस्थित थे।