रांची (ब्यूरो) । रविवार को किड्स मैरोथन का आयोजन किड्स बीस चाइल्ड केयर सेंटर द्वारा किया गया। इस मौके पर जीत कुने डो मार्शल आर्ट्स के प्रशिक्षु भाग लिये जो 5 किमी के मैराथन हटिया से सिंह मोड़ तक दौड़ लगाई। इसमें अ'छी दौड़ लगाने वाले ब'चों को पुरुष्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन विभाष तिवारी ऋतु तिवारी द्वारा किया गया। इस मौक़े पर जीत कुने दो प्रशिक्षक सिफ़ू बिस्वजीत कर्माकर द्वारा ब'चों को मेडल व प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया।

इनके अलावा वंडर बीस द्वारा 5 दिवसीय समर कैम्प का आयोजन आगामी 1 जून से किया जाएगा।

60 यात्रियों का जत्था उज्जैन रवाना

नि:शुल्क चिकित्सा उपकरण बैंक कैलाश की करुणा रांची के संस्थापक कैलाशी अरविन्द सिंह कौशल के नेतृत्व में 60 यात्रियों का जत्था श्री महाकाल (उ'जैन) रवाना हुआ। जत्थे में 26 महिला 24 पुरूष तथा 10 ब'चें हैं। जत्था दो द्वादश 'योतिर्लिंग (महाकाल और ओंकारेश्वर) मंदिर, हरसिद्धी मंदिर, काल भैरव मंदिर दर्शन कर 30 मई को वापसी करेगा। जत्थे का नेतृत्व करनेवाले कैलाशी अरविन्द सिंह कौशल के साथ ईंदू सिंह, पार्वती देवी, परशुराम सिंह, आर के तिवारी, अलका तिवारी, राजेन्द्र झा, सिता देवी, जयश्री कुमारी, अतुल कुमार, पुष्पलता कुमारी, संजय कुमारी, धर्मेन्द्र पाठक, सुरेन्द्र तिवारी, अनिल राय, संतोष गुप्ता,अवधेश कुमार, प्रमोद ओहदार, पंकज सिंह, सरोज गुप्ता, अल्पना गुप्ता, सहित 60 शिव भक्त शामिल हैं।