RANCHI:राज्य में महिलाओं को सशक्त बनाने और उनको अधिकार देने के लिए सरकार ने एक रुपए में उनके नाम पर रजिस्ट्री करने की शुरुआत की। महिलाएं सशक्त तो हो रही हैं लेकिन सरकार को ही चुना लगा रही हैं। रांची सहित राज्य के कई रजिस्ट्री कार्यालयों में महिलाएं अपने नाम का बेजा इस्तेमाल कर एक जमीन के बाद दो-तीन जमीन की रजिस्ट्री एक रुपए टोकन मनी पर ही अपने नाम से करा चुकी हैं। इससे सरकार को लाखों रुपए का चूना लग रहा है। अब ऐसी फ र्जी रजिस्ट्री को रोकने के लिए भू राजस्व विभाग एक नया सॉफ्टवेयर तैयार किया है, जिसमें महिलाओं की एक रजिस्ट्री के बाद दूसरी रजिस्ट्री करने पर उनके फ र्जी कारनामे को पकड़ा जा रहा है। सरकार के पास 193 लोगों द्वारा गड़बड़ी करने की शिकायत मिली थी, जिसमें 138 महिलाओं से रिकवरी हो चुकी है।

क्या है एक रुपए टोकन मनी में रजिस्ट्री

सरकार ने 50 लाख रुपए तक की एक संपत्ति पर महिलाओं से निबंधन शुल्क नहीं लेने का फैसला लिया था। इसकी शुरुआत जून 2017 में हुई थी। इसके तहत महिलाओं के नाम रजिस्ट्री होने पर मात्र एक रुपए टोकन मनी ली जा रही है। अगर 50 लाख से कम लागत की संपत्ति का मूल है तो उसकी रजिस्ट्री भी एक रुपए में होती है। इस सुविधा का लाभ महिलाओं को मिल रहा है लेकिन ऐसे कई मामले सामने आए जिसमें एक महिला के नाम संपत्ति की रजिस्ट्री हुई है और सबमें एक रुपए टोकन मनी पर रजिस्ट्री कराने का लाभ दिया गया है।

महिलाओं को मिल रहा लाभ

सरकार की इस नयी पहल से महिलाओं में उत्साह है। रजिस्ट्री करवाने वाली महिलाओं ने इसके लिए सरकार को धन्यवाद दिया है। कहा है कि झारखंड में महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार का ये बड़ा कदम है। इससे परिवार में महिलाओं का कद बढ़ेगा और सामाजिक स्तर पर उनकी स्थिति में सुधार होगा।

क्या हैं शर्ते

-एक महिला एक ही बार करवा पाएगी एक रुपए में जमीन-मकान की रजिस्ट्री

-एक महिला या महिलाओं के समूह के नाम से संपत्ति की रजिस्ट्री पर मिलेगा लाभ

- महिला और पुरुष की सम्मिलित संपत्ति पर नहीं मिलेगा लाभ

- 50 लाख रुपए की संपत्ति की रजिस्ट्री पर ही मिलेगा लाभ

- 50 लाख से अधिक की संपत्ति की रजिस्ट्री पर अतिरिक्त मूल्य का देना होगा स्टांप फ स व रजिस्ट्री चार्ज

-एक रुपए में रजिस्ट्री के पूर्व महिलाओं को इस बात का शपथ पत्र देना होगा कि इसके पूर्व उन्होंने इस योजना का लाभ नहीं लिया है।

सरकार ने एक रुपए टोकन मनी पर महिलाओं के नाम 50 लाख वैल्यू की प्रॉपर्टी रजिस्ट्री कर रही है। इसका कई महिलाएं गलत इस्तेमाल कर रही हैं। एक प्रॉपर्टी की जगह कई अपने नाम से करा रही हैं। इस तरह जिन्होंने सरकार को धोखा दिया है, उनसे रिकवरी की जा रही है।

साहेब सिद्दिकी, डीआईजी, रजिस्ट्रेशन