पुलिस देती है warning

महिला थाने की प्रभारी हेलेन सोय ने बताया कि लड़कियों और महिलाओं को फोन पर आई लव यू और गंदी बातें कहने से रिलेटेड लगभग 292 केसेज महिला थाने की एंटी इव टीजिंग सेल के पास आ चुके हैं। ये केसेज जनवरी 2013 से लेकर 16 जुलाई के बीच दर्ज हुए हैं। इनमें से जुलाई में दर्ज हुए 16 केसेज को छोड़ दें,तो सभी मामलों का डिस्पोजल किया जा चुका है। इन 16 केसेज में भी जिन लोगों ने लड़कियों को फोन किया था, उन्हें वार्निंग दी जा चुकी है। औसतन महिला थाने की इव टीजिंग सेल में दो से तीन केस डेली आते हैं।

आए अश्लील मैसेज
सिटी के इंजीनियरिंग कॉलेज में पढऩेवाली रूबी (बदला नाम) के मोबाइल नंबर पर अचानक एक मैसेज आया। मैसेज में इतनी गंदी बातें लिखी थीं कि रूबी का दिमाग खराब हो गया। पहले तो रूबी ने सोचा कि ये किसी की शरारत है। लेकिन जब ऐसे मैसेज आने बंद नहीं हुए, तो रूबी ने महिला थाने में कंप्लेन दर्ज कराई। अब उसे ऐसे मैसेज नहीं आते हैं।

आवाज सुनते ही हो जाते हैं शुरू
हेलेन ने बताया कि महिला थाने के एंटी इव टीजिंग में कंप्लेन कराने आई लड़कियां और महिलाएं बताती हैं कि जैसे ही मनचलों को मोबाइल में लड़कियों की आवाज सुनाई देती है, वे शुरू हो जाते हैं। पहले तो मीठी-मीठी बातें करते हुए आई लव यू बोलते हैं और जब लड़कियां हैरान-परेशान होते हुए जानने से इनकार करती हैं,तो वे गालियां देना शुरू कर देते हैं। कुछ मनचले सिम बदल-बदल कर भी मैसेज करते हैं और कुछ दूसरे का मोबाइल लेकर ऐसे कॉल करते हैं.  मनचले लड़कियों और महिलाओं को परेशान करने के लिए ऐसा करते हैं। बाद में लड़कियां परेशान होकर पुलिस को कंप्लेन करती हैं।

 तत्काल active होती है पुलिस
हेलेन सोय ने बताया कि एंटी इव टीजिंग सेल को जैसे ही कोई कंप्लेन मिलती है, महिला थाना तुंरत एक्टिव हो जाता है। जिस मोबाइल नंबर से ऐसे कॉल और मैसेज आए थे, उन्हें वार्निंग दी जाती है। उन्हें कहा जाता है कि महिला थाने में आपके खिलाफ कंप्लेन आई है। ऐसे में आप जिन्हें नहीं जानते, उन्हें फोन करके तंग न करे। ऐसी कंप्लेन दोबारा मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। अधिकांश मामलों में महिला थाने की ये वार्निंग काम कर जाती है और आरोपियों पर कार्रवाई की जरूरत नहीं पड़ती। इस वार्निंग के बाद महिला थाना में जिस लड़की और महिला ने कंप्लेन दर्ज कराई थी, उनसे फिर इस बाबत पूछा जाता है। ज्यादातर मामलों में मनचले ही कॉल करते पाए गए हैं।

प्रॉब्लम है, तो डायल  करें 9431700003
हेलेन ने बताया कि लड़कियों को भद्दे कॉल करनेवाले मनचलों पर नकेल कसने के लिए महिला थाना 24 घंटे तत्पर है। जिन लड़कियों या महिलाओं को ऐसे कॉल्स आ रहे हों, वे महिला थाने के इव टीजिंग सेल के फोन नंबर 94317-00003 पर कॉल करके अपनी कंप्लेन दर्ज करा सकते हैं। ऐसी लड़कियों और महिलाओं की पहचान गुप्त रखी जाएगी और उनकी परेशानी दूर की जाएगी।