रांची : कोरोना की सेकेंड वेव अब सुस्त पड़ने लगी है। हालांकि, अब भी राजधानी रांची जिले में सबसे अधिक एक्टिव केसेज हैं। अन्य जिलों की तुलना में रांची में 3540 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, रांची में ही सबसे अधिक रिकवरी दर भी देखी जा रही है। रांची में 95 परसेंट रिकवरी रेट रही है। रांची के बाद जमशेदपुर में सबसे अधिक कोरोना के एक्टिव केसेज हैं। यहां पर अभी 1113 मरीज हैं, जबकि रांची के बाद यहां से सबसे अधिक 46 हजार मरीज रिकवर भी हुए हैं। लेकिन कोविड से हुई मौत की बात की जाए तो यहां यह दर भी रांची के बाद ही है, जिसमें 988 लोगों की मौत हो चुकी है। अन्य जिलों में कोरोना से होने वाली मृत्यु दर में कमी है लेकिन पाकुड़ को छोड़कर अधिकतर जिलों में यह आंकड़ा कम से कम दहाई पार कर चुका है। पाकुड़ में अब तक सात मरीजों की मौत हो चुकी है।

रांची में अब तक 1522 डेथ

सभी जिलों से सबसे अधिक कोरोना से मौत रांची में ही दर्ज की गई है। यहां से अब तक 1522 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके बाद पूरे राज्य में कुल कोरोना से हुई मौत की संख्या 4926 पहुंच चुकी है।

सतर्कता अब भी जरूरी

कोविड मरीजों का इलाज कर रहे डॉ अजित बताते हैं कि पहली लहर में कोरोना का इतना खतरनाक रूप नहीं देखा गया था। लेकिन दूसरी लहर में यह विकराल रूप धारण कर लिया। हालांकि, अब स्थिति थोड़ी काबू में है, लोग कम संक्रमित हो रहे हैं। अस्पतालों में बेड भी खाली हो रहे हैं, लेकिन अब भी सावधान रहने की जरूरत है। यह एक ऐसी बीमारी है जिसके बारे में कोई भविष्यवाणाी नहीं की जा सकती। यह बीमारी कभी भी किसी पर भारी पड़ सकती है।

जिला एक्टिव केस डेथ

रांची 3540 1522

जमशेदपुर 1113 988

बोकारो 656 266

धनबाद 616 367