रांची (ब्यूरो) । संत शिरोमणी गुरू रविदास 647वीं जयंति के अवसर पर संत शिरोमणी गुरू रविदास आश्रम सेवा सिमति, झारखंड प्रदेश, रांची के तत्वावधान में शुक्रवार की सुबह 7 बजे प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में काफी संख्या मे संत प्रेमी पुरूष, महिलाएं, बच्चों ने भाग लिया। अरूण राम, अध्यक्ष के द्वारा रविदास जंयती में परिवार के साथ शमिल होने का आग्रह किया गया। अशोक कुमार, रणबीर राम, कनतु राज रवि, राजेश्वर राम, बिनोद राम, तरूण राम, माला देवी इन सभी के द्वारा गुरूजी के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में आने का आग्रह किया गया। उपस्थित लोगों ने अपने-अपने विचार दिये।

रोटरी क्लब मेें लगा ब्लड डोनेशन कैंप

रोटरी डे के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ रांची नॉर्थ सदर हॉस्पिटल के सहयोग से शुक्रवार को डेविस हॉस्पिटल, कांके में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। ब्लड डोनेशन कैंप में 30 यूनिट ब्लड कलेक्ट किया गया। रोटरी नॉर्थ के सदस्य और वॉलंटियर्स ने कैंप में ब्लड डोनेट किया। इस मौके पर रोटरी रांची नॉर्थ के प्रेसिडेंट निहार दास, डेविस हॉस्पिटल के डायरेक्टर हजेल डेविस, रोटरी के अन्य सदस्यों ने अपना योगदान दिया।