रांची (ब्यूरो): जुर्माना देने के बाद भी लोग नहीं सुधर रहे। रांची में ट्रैफि क नियम तोडऩे वालों से प्रतिदिन 2 लाख 78 हजार रुपए जुर्माना वसूला जा रहा है। पिछले एक महीने के दौरान रांची ट्रैफि क पुलिस ने नियम तोडऩे वालों से 1 करोड़ 67 लाख जुर्माना वसूला। शहर में लोग जुर्माना देने को तैयार हैं, लेकिन नियम मानने को तैयार नहीं हैं।

जून से अधिक जुलाई में काटा चालान

रांची ट्रैफि क पुलिस ने पिछले दो महीने यानी जून और जुलाई में कुल 11,149 लोगों का चालान काटा है। जून महीने में 5,249 लोगों का चालान काटा गया, जिनसे 14.55 लाख रुपए जुर्माना के रूप में वसूले गए। वहीं जुलाई महीने में 5,855 लोगों का चालान कटा। इन लोगों से 1.52 करोड़ रुपए जुर्माना वसूले गए। आंकड़ा बताता है कि जून महीने से 'यादा जुलाई महीने में जुर्माना की राशि वसूली गई।

इन जगहों पर ज्यादा कार्रवाई

ट्रैफि क पुलिस विभिन्न चौक चौराहों पर ट्रैफि क नियम तोडऩेवालों पर कार्रवाई करती है। सबसे अधिक जेल चौक, लालपुर चौक, कांटाटोली चौक, मेन रोड, सुजाता चौक, अरगोड़ा चौक, रातू रोड के न्यू मार्केट चौक और करमटोली चौक में नियम तोडऩेवालों पर जुर्माना किया गया है। मार्च, अगस्त और सितंबर माह में एक करोड़ से अधिक जुर्माना काटा गया था।

हमेशा चलता है अभियान

शहर के लोगोंं को ट्रैफिक रूल्स का पालन करने के लिए हमेशा पुलिस जागरूकता अभियान चलाती है, लेकिन लोग इससे कुछ नहीं सीखते हैं। नियम तोडऩे पर लोग भारी भरकम जुर्माना भरते हैं। पुलिस के पकडऩे पर मिन्नतें करते हैं, लेकिन नियम का पालन करना जरूरी नहीं समझते हैं। ट्रैफिक के साथ परिवहन विभाग भी लोगों को इसको लेकर जागरूक करता है, लेकिन लोग किसी के नियम को मानने को तैयार नहीं हैं। हर महीने ट्रैफिक पुलिस का जो टारगेट है वो बढ़ जाता है। क्योंकि लोग काफी संख्या में नियम को तोड़ते हैं।

ऐसे तोड़ रहे रूल

-बिना हेलमेट

-बिना सीट बेल्ट

-काला शीशा,

-रॉन्ग पार्किंग

-बिना इंश्योरेंस

-बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट

-बिना ड्राइविंग लाइसेंस