रांची (ब्यूरो) । प्रकृति के नियम लचीले होते हैं परंतु पर्यावरण का दुरुपयोग बहुत महंगा पड़ता है। जब जरूरत से ज्यादा दुरुपयोग किया जाता है तब प्रकृति का अनुशासन मनुष्य को दंडित करता है। उक्त बातें ब्रह्माकुमारी संस्थान चौधरी बगान, हरमू रोड में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अभय नंदन अम्बष्ट (आईएएस), संयुक्त सचिव, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने कही। संस्थान परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अमरजीत, वरिष्ठ प्रबंधक, हुंडई मोटरर्स, रांची, केन्द्र संचालिका ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने भी विचार रखे।

एमिटी ने किया &मिशन लाइफ&य का समर्थन

एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड के संस्थापक अध्यक्ष और चांसलर के विजन और मिशन के साथ आगे बढ़ते हुए एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड एचईसी कोर कैपिटल एरिया, नयासराय में अपने नये परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मानव और पर्यावरण के बीच संबंधों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला गया। डॉ अशोक के श्रीवास्तव, प्रो वाइस चांसलर, एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड ने अपनी हार्दिक बधाई दी। इस अवसर के मुख्य अतिथि, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, क्षेत्रीय कार्यालय, रांची के वैज्ञानिक डॉ एम राजेश्वर प्रसाद ने भारत सरकार (जीओआई) की मिशन लाइफ पहल पर जोर दिया, जो जीवन शैली के प्रति व्यक्तिगत और सामूहिक कार्रवाई पर केंद्रित है।

बिरसा मुंडा संग्रहालय में पौधारोपण

सिटी के जेल रोड स्थित बिरसा मुंडा संग्रहालय सह पार्क में विश्व पर्यावरण दिवस पर रांची शहरी पेयजलापूर्ति योजना फेज 2 बी के तहत कार्य करने वाली कंपनी जिंदल वाटर इन्फ्रास्ट्रकचर लिमिटेड द्वारा पौधारोपण किया गया। कंपनी के कर्मचारियों और अधिकारियों ने परिसर में लगभग 70 पौधे लगाए लगाये गए। इस क्रम में अधिकारियों ने संदेश में कहा कि पृथ्वी को बचाने के लिए फलदार और छायादार पेड़ लगाना बहुत जरूरी है। आने वाले दिनों में ऑक्सीजन की जरूरत को पूरा करने के लिए पेड़ ही सहायक होंगे।