रांची (ब्यूरो)। ब्रिजफोर्ड स्कूल में तीन दिवसीय अंतर विद्यालय प्रतियोगिता नवरत्न का दूसरा दिन बुधवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इसमें प्रतिभागियों का उत्साह चरम पर देखा गया। इस दौरान कालिदास नाटक, कबीर दास कविता लेखन व गायन प्रतियोगिता तथा मिल्खा बाधा दौड़ प्रतियोगिताएं हुईं। साहित्य व खेल जगत की सुप्रसिद्ध हस्तियों के नाम पर आधारित ये कार्यक्रम अलग ही अंदाज में प्रस्तुत किए गए।
24 स्कूलों के बच्चे शामिल
सभी कार्यक्रमों को देखने के बाद विद्यालय की वाइस चेयरपर्सन प्रियंका जालान ने प्रतिभागियों से मुखातिब होकर कहा कि खेल के क्षेत्र में कई विकल्प और संभावनाएं हैं, जिन्हें चुनकर जीविकोपार्जन का साधन और प्रसिद्धि प्राप्त करने का जरिया बनाया जा सकता है। साहित्य में अभिरुचि से हृदय को सुकून मिलता है। प्राचार्या सीमा चितलांगिया ने मिल्खा प्रतियोगिता के खिलाडिय़ों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हर व्यक्ति अपने हुनर, काबिलियत के बल पर इतिहास रचने की क्षमता रखता है। फिर क्षेत्र साहित्य का हो या खेल का। कार्यक्रमों को सफल बनाने में श्रेया सेनगुप्ता, सीमा तिवारी, आभा त्रिपाठी, सत्येंद्र सिंह, राजीव उपाध्याय, राहुल उपाध्याय, मनीष बंसल, सीए अंकित राजगढिय़ा, श्रुति कुमार, कुणाल प्रताप, अनुभा का अहम योगदान रहा।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
कबीर दास कविता लेखन व गायन प्रतियोगिता : इसमें सरला बिरला पब्लिक स्कूल व शारदा ग्लोबल स्कूल ने पहला स्थान प्राप्त किया। टेंडर हार्ट स्कूल को मिला दूसरा स्थान। वहीं, ब्रिजफोर्ड स्कूल तुपुदाना रांची ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कालिदास नाटक प्रस्तुति : जीएंडएच हाई स्कूल ने पहला स्थान प्राप्त किया। सुरेंद्रनाथ सेंटनरी स्कूल ने दूसरा व डीएवी गांधीनगर पब्लिक स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
मिल्खा बाधा दौड़ : इस प्रतियोगिता में ब्रिजफोर्ड स्कूल, तुपुदाना, रांची ने पहला स्थान प्राप्त किया, डीपीएस ने दूसरा व जीएंडएच हाई स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
निर्णायक मंडली
निर्णायक मंडल में डॉ। जीतेन्द्र सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर, सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची, रश्मि शर्मा, हिन्दी लेखिका। कमल बोस, प्रोफेसर, विभागाध्यक्ष, सेंट जेवियर्स कॉलेज रांची, प्रणव चौधरी, प्रसिद्ध रंगमंच कलाकार। साक्षी बंदराल, असिस्टेंट फुटबॉल कोच, एसएआईएसटीसी रांची।