रांची (ब्यूरो)। श्री राधा कृष्ण मंदिर कृष्णा नगर कॉलोनी में कलश स्थापना के साथ सोमवार को शारदीय नवरात्र महोत्सव शुरू हो गया। सुबह 6:30 बजे पंडित ज्ञानदेव मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा शुरू हुई और कलश की स्थापना की गई। मां की अखंड जोत मंदिर के आयोजक चंद्रभान तलेजा द्वारा प्रज्वलित की गई। इसके बाद श्री दुर्गा स्तुति का पाठ सामूहिक रूप से भक्तों द्वारा किया गया। फिर आरती अरदास व प्रसाद वितरण हुआ। प्रतिदिन सुबह 7 बजे श्री दुर्गा स्तुति का पाठ होगा। मंदिर परिसर को विशेष तौर पर सजाया गया है। मां का विशेष शृंगार किया गया है। कार्यक्रम में कमेटी के प्रधान मनोहर लाल जसुजा, रामचन्द्र तलेजा, केसर पपेनजा, हरीश अरोरा, अरुण जसुजा, सुशील गेरा, नंदकिशोर अरोड़ा, निखिल घेई, हरीश मनुजा, किशोरी मुंजाल, सुनील कटारिया, गौरी शंकर मादनपोत्रा, रोहित तलेजा, मनोज किंगर, रौनक मिढा, पंकज गखड़, महेश कुक्कड़ का अहम योगदान रहा।
कोकर दुर्गा पूजा कमिटी का विस्तार
कोकर दुर्गा पूजा कमिटी की बैठक सोमवार को बाजार टांड़ में हुई। अध्यक्ष राजू राम की अध्यक्षता में हुई बैठक में कमिटी का विस्तार किया गया। इनमें संरक्षक अश्विनी शार्मा, जय किशुन यादव, लोकेश खलखो, कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार राम, वरीय उपाध्यक्ष अविनाश राज, सोनू सिंह, पिंटू कुमार, नवीन वर्मा, सोनू चौधरी, महासचिव कुशवाह ललित महतो, संजीव कुमार सिंह, सहमंत्री शुभम कुमार राम, गोपाल पांडे, सहसचिव बसन्त पासवान, सुशील विश्वकर्मा, उमेश, शशि भूषण कुमार साहू, दीपक पासवान, विष्णु राम, रंजीत सिंह, विजय राय, चंदन तांती, सह मीडिया प्रभारी शिवशंकर पांडे, विवेक लाहा, सदस्य पंकज कच्छप, बाबी गाड़ी, नागेश प्रसाद, दशाय राय, मुगल राय, संदीप सिंह बनाए गए। बैठक में मुख्य रूप से संतोष महतो, संजय राय, वशिष्ठलाल पासवान, सूरज कुमार राम, संजय कुमार राम, अमित चौरसिया, जेपी भल्ला मौजूद थे।