-लोहरदगा के सेरेंगदाग पुलिस की टीम को भाकपा माओवादी दस्ता ने बनाया निशाना

- सेरेंगदाग थाना के शाहीघाट चौक के समीप की घटना, दो पहाड़ों के बीच से हमला किया

-नक्सलियों को भी नुकसान पहुंचने का अंदेशा, एक जवान हो गया था गायब, एक घंटे बाद सुरक्षित मिला

- दोनों ओर से 2000 राउंड फाय¨रग, विपरीत परिस्थिति में पुलिस टीम ने संभाला मोर्चा, सर्च आपरेशन शुरू

- घटना की सूचना मिलने पर दल-बल के साथ ही डीआईजी, एसपी, एएसपी, एसडीपीओ पहुंचे घटनास्थल

रांची,लोहरदगा : प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन ने शुक्रवार को दिन के उजाले में पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। पहले ग्रेनेड से हमला किया, फिर ताबड़तोड़ फाय¨रग शुरू कर दी। पुलिस की टीम ने भी मोर्चा संभालते हुए नक्सलियों को करारा जवाब दिया है। दोनों ओर से करीब दो हजार राउंड फाय¨रग हुई है। ग्रेनेड के धमाके की आवाज और गोलियों की गूंज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। इस घटना में जिला पुलिस बल का हवलदार और सैप का एक जवान समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची भेजा गया, जहां पर दोनों पुलिसकर्मियों का इलाज मेडिका में चल रहा है। नक्सलियों की गोली से घायल पुलिसकर्मियों में बिहार के नालंदा जिले के भोलाशंकर बीघा गांव निवासी जिला पुलिस बल का हवलदार उपेंद्र कुमार सिंह और आरा जिले के निवासी सैप का जवान अंजनी कुमार पांडे शामिल हैं। उपेंद्र कुमार सिंह वर्तमान में धनबाद के सरायडेरा में मकान बना लिए हैं। जबकि नक्सली घटना के बाद लापता जिला पुलिस बल के हवलदार कृष्णा उरांव को घटना के एक घंटे बाद सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद डीआईजी अखिलेश झा, एसपी प्रियंका मीना, एएसपी अभियान विवेकानंद सिंह, एसडीपीओ जितेंद्र कुमार सिंह, डीएसपी परमेश्वर प्रसाद, सेन्हा थाना प्रभारी वीरेंद्र एक्का, कुडू थाना प्रभारी अनिल उरांव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने नक्सलियों के खिलाफ सर्च आपरेशन चलाते हुए छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है। इस घटना में एक नक्सली के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। जिसे नक्सली अपने साथ लेकर चले गए हैं।

ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

बताया जाता है कि लोहरदगा जिले के सेरेंगदाग थाना पुलिस की टीम नियमित गश्ती में निकली हुई थी। सेरेंगदाग थाना से शाहीघाट के रास्ते में पुलिस ड्यूटी में निकली हुई थी। पुलिस की टीम में कुल सात जवान शामिल थे। पुलिस की टीम जैसे शाहीघाट यात्री शेड के पास पहुंची। भाकपा माओवादी संगठन के रिजनल कमांडर हार्डकोर नक्सली रविन्द्र गंझू की अगुवाई में सड़क के दोनों ओर पहाड़ों में छिपे हुए भाकपा माओवादी संगठन के नक्सलियों ने पुलिस टीम को लक्ष्य कर हमला बोल दिया। नक्सलियों ने पहले ग्रेनेड से हमला बोला, इसके बाद सड़क के दोनों ओर पहाड़ों से ताबड़तोड़ फाय¨रग शुरू कर दी। पुलिस के जवानों ने तत्काल मोर्चा संभाल लिया और जवाबी कार्रवाई करते हुए फाय¨रग शुरू की गई। पुलिस की ओर से की गई फाय¨रग में एक नक्सली को गोली लगी है। नक्सली घटना की सूचना मिलने के साथ ही तत्काल दलबल के साथ एसपी प्रियंका मीना और पुलिस के अन्य अधिकारी जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के जवानों के साथ नीचे तुरियाडीह खेल मैदान के पास पहुंचे, जहां पर भारतीय वायु सेना का हेलीकॉप्टर भी कुछ देर में पहुंच गया। इसी हेलीकॉप्टर से दोनों घायलों को रांची ले जाया गया। मौके पर पहुंचे डीआईजी के नेतृत्व में नक्सलियों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।