रांची (ब्यूरो)। रांची जंक्शन पर लगे हेल्पलाइन नंबर की व्यवस्था पर यात्री कृपया ध्यान नहीं दें। यह हेल्पलाइन नंबर काम नहीं करते हैं। इन नंबरों पर फोन करने से किसी तरह का जवाब नहीं मिलता है। इन नंबरों पर डायल करने पर उपभोक्ता कॉल स्वीकार नहीं कर रहे हैं कि आवाज आती है। रांची जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन के कई सेंटर बनाए गए हैं, लेकिन इन हन्ेल्पलाइन सेंटर्स पर लगे फोन कोई काम के नहीं हैं। दूर-दराज में बैठा यात्री यदि ट्रेन की जानकारी के लिए इन नंबर को डायल करता है तो उसे निराशा ही हाथ लगती है। ये सभी नंबर रेल मंडल ने गूगल पर डाल रखा है। बावजूद इसके ये नंबर सर्विस में नहीं हैं।
हेल्पलाइन की हकीकत
1. फोन नंबर-2460488-आपके द्वारा किए गए कॉल को स्वीकार नहीं कर रहे हैं।
2. फोन नंबर- 2461404-आपके द्वारा किए गए कॉल को स्वीकार नहीं कर रहे हैं।
बुकिंग और रिजर्वेशन
3. फोन नंबर-2461616-बीप-बीप की आवाज।

क्या कहते हैं यात्री
रेलवे हेल्पलाइन नंबर नहीं लगते हैं। यदि फोन लग भी गया तो यात्रियों को सही जानकारी नहीं मिल पाती है।
-अरुण चावला, सामाजिक कार्यकर्ता

फोन नंबरों पर जानकारी नहीं मिलने से बड़ी निराशा होती है। स्टेशन जाकर जानकारी लेनी पड़ती है। रेलवे को इन नंबरों को या तो बदलना चाहिए या गूगल जैसे सर्च इंजन से हटा देना चाहिए।
प्रमोद सिंह, धुर्वा सेक्टर-9

रेलवे के हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी नहीं मिलना दुखद है। रेलवे इन नंबरों को यात्रियों की सुविधा के लिए जारी किया है, लेकिन ये नंबर काम नहीं करते।
बेबी कुमारी, लोवाडीह

हेल्पलाइन नंबर से कोई जानकारी नहीं मिलने से बड़ी असुविधा होती है। रेलवे को तुरंत इन नंबरों को चालू करना चाहिए या इन्हें गूगल से हटा देना चाहिए।
शारदा देवी, हरमू