RANCHI: देशभर में स्वच्छता सर्वे शुरू हो चुका है। वहीं अलग-अलग कैटेगरी में रांची नगर निगम ने अपने डॉक्यूमेंट्स भले ही अपडेट कर दिए हों। साथ ही सफाई को लेकर स्पेशल ड्राइव भी चलाया जा रहा है। लेकिन सिटीजन फीडबैक में इस बार सिटी के लोग इंटरेस्ट नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे में नगर निगम के अधिकारियों की नींद उड़ गई है। वहीं सुपरवाइजरों को अल्टीमेटम भी जारी कर दिया गया कि अगर इसबार सिटीजन फीडबैक में पिछड़े तो उनपर कार्रवाई तय है। अब देखना होगा कि अल्टीमेटम के बाद स्वच्छता एप डाउनलोड और सिटीजन फीडबैक का क्या स्टेटस होगा।

ये भी हो सकती है वजह

पिछले साल स्वच्छता सर्वे के दौरान तो विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा था। वहीं अधिकारियों ने खुद इसकी कमान संभाल रखी थी। एप इंस्टाल करने के बाद उन्हें कंप्लेन करने को कहा जा रहा था। वहीं कंप्लेन सॉल्व होने के बाद पब्लिक को फीडबैक भी देना था। जिसमें यह बताना था कि आप नगर निगम की सर्विस से कितने संतुष्ट है। वहीं संतुष्ट नहीं होने पर भी ऑप्शन अवेलेबल था।

कैपिटल सिटी में बेस्ट सिटीजन फीडबैक

स्वच्छता सर्वे 2019 में रांची को कैपिटल सिटी में बेस्ट सिटीजन फीडबैक के लिए सम्मान दिया गया था। देशभर के टॉप 100 शहरों में जमशेदपुर को 15वां और रांची को 46वां स्थान मिला था। टॉप 100 शहरों में धनबाद, हजारीबाग, चास और मानगो भी शामिल थे। स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में शहर अधिक थे। पूरे देश से 4237 शहरों ने स्वच्छ सर्वेक्षण में भाग लिया था।