रांची (ब्यूरो) । राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के चिंतन बैठक में ओबीसी समुदाय को हाशिए पर डाले जाने एवं हिस्सेदारी से वंचित करने पर चर्चा की गई धुर्वा स्थित वाईवीएन बी एन पब्लिक स्कूल में आयोजित चिंतन बैठक में सबसे पहले मंडल मसीहा शरद यादव को उनके तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

हाशिए पर डाला जा रहा है

बैठक में राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहां की संविधान अनुसार ओबीसी को मुख्यधारा में लाने के लिए कई व्यवस्थाएं हैं। लेकिन सरकार उसे लागु ना कर ओबीसी समुदाय को हाशिए पर डाला जा रहा है। उसी को लेकर राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा राज्य में हिस्सेदारी रथ यात्रा निकालेगी।

उन्होंने कहा कि ओबीसी समुदाय को उनके संवैधानिक हक अधिकार नहीं मिल रहे हैं मामले पंचायत चुनाव, नगर निकाय चुनाव जातीय जनगणना, ओबीसी आरक्षण, सरकारी नौकरी में क्रीमी लेयर, निजीकरण मे आरक्षण, ओबीसी के लिए बजट में प्रावधान करने, ओबीसी के बैकलॉग पदों को नहीं भरा जाना, स्वतंत्र ओबीसी मंत्रालय नहीं बनाए जा रहे हैं। यह ओबीसी समुदाय के प्रति सरकार की उदासीनता को दर्शाता है।

आंदोलन करने की सहमति जताई

उपरोक्त विषयों पर राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों के गंभीर चिंतन मंथन के बाद राज्यव्यापी आंदोलन करने की सहमति जताई।

बैठक में एक स्वर से गंभीर चिंता जाहिर किया गया कि पंचायत चुनाव में ओबीसी के लगभग 7000 प्रतिनिधियों का अधिकार छिन गया। अब शहरी नगर निकाय चुनाव में भी ओबीसी का प्रतिनिधियों के अधिकार छीनने का काम किया जा रहा है।

अधिकार लागू नहीं किए जा रहे हैं

कहा गया कि संविधान के तहत ओबीसी के मिले अधिकार लागू नहीं किए जा रहे हैं। श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफेसर प्रेम नंदन मंडल प्रदेश महासचिव अजय मेहता हजारीबाग जिला अध्यक्ष जीतेश्वर मेहता, डॉ दिलीप सोनी, सज्जाद हुसैन अंसारी आनंद कुमार मिथिलेश कुमार सूबेदार एसएन सिंह कुशवाहा, कार्तिक केसरी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका कुमारी, प्रदेश सचिव अजय कुमार मेहता, दिनेश डांगी, नीरज साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय मेहता, सुनील जायसवाल, योगेंद्र प्रसाद यादव, दीपक कुमार, अशोक सोनी हरेंद्र कुमार सिंह दयानंद एसएन रॉय कुंवर प्रजापति सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।