RANCHI:राजधानी में 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक लॉकडाउन चल रहा है। इसका सभी लोग अच्छे से पालन कर रहे हैं। रांची के लोग अपने घर में रहें, बेवजह बाहर नहीं निकलें, इसके लिए रांची जिला प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। घर में खाने-पीने के सामान सहित दवाओं की जो जरूरत है वो आपके एक कॉल पर उपलब्ध होगा। रांची जिला प्रशासन ने दवा दुकान से लेकर ग्रॉसरी और डॉक्टरों की ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध करवाई है। प्रशासन ने कई दुकानों का नाम और लिस्ट जारी किया है। इन दुकानों में सिर्फ आपको ऑनलाइन या व्हाट्सएप के माध्यम से रिक्वेस्ट भेजना है। जरूरत के सभी सामान आपके घर पर पहुंच जाएंगे।

25-100 रुपए डिलीवरी चार्ज

जिला प्रशासन ने खाने-पीने से लेकर जरूरी दवाओं तक के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। कई दवा दुकान सिर्फ दवा की कीमत पर ही घर पर दवा पहुंचा रहे हैं। अलग से कोई भी डिलीवरी चार्ज नहीं वसूला जा रहा है। कई दुकान हैं जो 25 से लेकर 100 रुपए तक डिलीवरी चार्ज वसूल रहे हैं। हालांकि जिन लोगों द्वारा घर पर आर्डर से डिलीवरी का सामान पहुंचाया जा रहा है वो पूरी तरह सुरक्षित तरीके से पहुंचा रहे हैं।

हर सामान की होम डिलीवरी

रांची जिला प्रशासन ने रांची की चार दवा दुकानों की लिस्ट भी जारी की गई है, जहां से लोग ऑनलाइन और व्हाट्सएप से समान मंगवा रहे हैं .कई डिपार्टमेंटल ग्रॉसरी आइटम से भी लोग व्हाट्सएप पर कांटैक्ट करके डिलीवरी का सामान मंगवा सकते हैं। छोटे बच्चों के लिए भी जो जरूरी सामान है वो व्हाट्सएप पर मंगवा सकते हैं।

रोड पर निकलने की जरूरत नहीं

रांची डीसी छवि रंजन ने बताया कि सरकार ने कोविड-19 का पालन करने का निर्देश जारी किया है, उसका पालन सभी लोगों को करना होगा। जब बहुत जरूरी हो तभी लोग अपने घर से बाहर निकलें और जरूरत नहीं हो तो घर से नहीं निकलें। रांची जिला प्रशासन द्वारा जरूरी सामान जिन दुकानों में उपलब्ध हैं, उनका नंबर जारी किया है। इन दुकानों में जो ओरिजिनल रेट है उसी पर सामान मिलेगा। कुछ दुकानों द्वारा डिलीवरी चार्ज लिया जा रहा है, जो बहुत ही नॉर्मल है। इसका मकसद है कि लोग घर पर रहें और जरूरत के सामान घर पर ही उपलब्ध हो जाएंगे।

कॉल कर घर में मंगवाएं सामान

मेडिसिन

जय हिंद फार्मा मेन रोड: 94313 76678.

दृष्टि फार्मा स्टेशन रोड :7631 22 88 33. 75 49 000001.

आजाद फार्मा मेन रोड :950 8 800321.

परिवार हाईट सर्जना चौक: 9835174536.9334028976

बच्चों के सामान

फ‌र्स्टक्राइ: 8986654233. 9431165987.

बेबी शॉप: 9102180002. 9262321111.

टीनी टु टाल: 8578001008

ग्रॉसरी आइटम्स

विशाल मेगा मार्ट हरमू रोड: 6206441841. 7488542691.

विशाल मेगा मार्ट बरियातू रोड: 7004585932. 7004469506.

सुविधा बरियातू रोड:8292268300. 8292280308.

ग्रो स्टॉप: 9771498461.