रांची (ब्यूरो)। रांची लेक जो बड़ा तालाब के नाम से भी जाना जाता है, उसे अब ओपन स्पेस सेंटर की तर्ज पर डेवलप किया जाएगा, जहां लोगों को एक प्लेटफार्म पर सेहत से लेकर मनोरंजन के कई साधन उपलब्ध होंगे। बड़ा तालाब क्षेत्र में एक पार्क विकसित किया जाएगा, जहां विवेकानंद की स्मृति को भी संजोया जाएगा। विवेकानंद का स्टैच्यू भी पर्यटन विभाग रांची नगर निगम को हैंडओवर कर देगा। मार्निंग वॉकर के लिए बड़ा तालाब में बने अधूरे पाथवे का निर्माण पूरा किया जाएगा। करीब 30 लाख की लागत से इसे टूरिस्ट स्पॉट के रूप में डेवलप किया जाएगा।
ओपन एयर थियेटर बनेगा
नगर निगम ने पर्यटन विभाग को रोटरी पार्क हैंडओवर के लिए पत्र भी लिखा है, ताकि उसे बेहतर ढंग से विकसित किया जा सकेगा। बड़ा तालाब में बिजली कनेक्शन के लिए ऊर्जा विभाग को आवेदन दिया गया है। इसके लिए पांच लाख रुपए आवंटित किया गया है। लोगों के मनोरंजन के लिए ओपन एयर थियेटर का निर्माण किया जाएगा। योगा रूम की व्यवस्था पहले से है। साथ ही ओपन जिम की सुविधा वहां आने वाले लोगों के लिए होगी। इसमें लोगों का प्रवेश फ्री रखा जाएगा। इससे शहर के कई लोगों की भागीदारी हो सकेगी।
दुरुस्त होंगी खराब लाइट
स्ट्रीट लाइट जो खराब हो गई हैं, उन्हें भी दुरुस्त किया जाएगा। इसमें आधा से ज्यादा स्ट्रीट लाइट खराब हो चुकी हैं। तालाब साफ रहे और सीवरेज का गंदा पानी तालाब में न जाए। इसके लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लान को स्थापित किया जा रहा है। दो माह में मशीन को भी इंस्टाल कर दिया जाएगा। इसकी सुविधा होने से ड्रेनेज का पानी ट्रीटमेंट के बाद ही तालाब में जा सकेगा और पानी को प्रदूषित होने से रोकेगा। वहां घूमने आने वाले लोगों के बैठने के लिए बेंच की भी व्यवस्था की जाएगी।
तालाब ब्यूटीफिकेशन की योजना पहले भी बनी
-1942 में हुआ था तालाब का निर्माण।
-1986 में पहली बार हुई थी तालाब की सफाई।
-54 एकड़ में फैला हुआ है तालाब।
-17 साल से तालाब के सुंदरीकरण की बन रही थी योजना।
-2009 में केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय झील संरक्षण कार्यक्रम में रांची लेक को किया था शामिल।
-नैनो कंसल्टेंट ने 10 वर्ष पूर्व तालाब के सुंदरीकरण को लेकर तैयार की थी डीपीआर
-कंपनी को 17 लाख रुपये का किया गया था भुगतान।
-रांची नगर निगम ने एमएसवी इंटरनेशनल को कंसल्टेंट बनाकर लगभग 50
-लाख रुपये खर्च कर डीपीआर बनवाया था। नगर विकास विभाग ने इसे भी रिजेक्ट
कर दिया था।

वर्तमान सौंदर्यीकरण योजना(राशि रुपए में)
-डिस्विङ्क्षडग ऑफ रिजर्वायर 5,55,362
-इनलेट इंप्रूवमेंट वर्क 21,88,360
-सिल्ट ट्रैप 3,08,968
-बाउंड्री वाल 1,85,62,906
-आइडोल इमर्सन टैंक (दो) पाथ-वे एलांग पेरिफेरी विद बेंचेज एंड डस्टबिन 8,35,21,925
गार्ड रूम एंड टिकट रूम 2,77,807
प्रवेश द्वार (दो) 6,37,008
पब्लिक टॉयलेट (दो) 14,32,934
इलेक्ट्रिकल वक्र्स 1,42,27,291
कंट्रोल रूम 7,08,606
कुल 14,40,46,279


बड़ा तालाब को पब्लिक ओपन स्पेस सेंटर के तौर पर विकसित किया जाएगा, जहां सेहत के साथ लोगों के लिए मनोरंजन के भी कई साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। पार्क, पाथ-वे, गार्डन, एसटीपी, ओपन थियेटर को विकसित किया जाएगा।
-अमित कुमार, नगर प्रशासक, रांची नगर निगम