रांची (ब्यूरो): प्रिंसिपल द्वारा विजेताओं को 15 अगस्त के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा।

मनाया जा रहा महोत्सव

आजादी की 75वीं वर्षगांठ को आजादी के अमृत महोत्सव के तौर पर मनाया जा रहा है। हर घर तिरंगा भी इसी का हिस्सा है। युवा विद्यार्थियों के मन में राष्ट्रप्रेम और तिरंगे के बारे में उचित समझ बनाने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य तिरंगे के साथ निजी संबंध स्थापित करना है। यह राष्ट्र-निर्माण के प्रति हम सबकी प्रतिबद्धता का प्रतीक भी बन जाता है। इस पहल के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना का आह्वान करना और अपने राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को प्रोत्साहित करना है। आज के पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में लगभग 50 राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

पल्लवी कुमारी फस्र्ट

हर घर तिरंगा के संदेश को लेकर बनाए गए पोस्टर में प्रथम स्थान राजनीति शास्त्र की छात्रा पल्लवी कुमारी तथा जंतु विज्ञान की छात्रा सारथी कुमारी को प्राप्त हुआ। द्वितीय स्थान बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा कीर्ति कुमारी तथा हिंदी की छात्रा साक्षी कुमारी को प्राप्त हुआ। तीसरे स्थान पर भूगोल की छात्रा शिवानी कुमारी, राजनीति शास्त्र की छात्रा श्रेया झा तथा वनस्पति विज्ञान की छात्रा रुखसार परवीन रहीं।

डीएवी बरियातू से निकली प्रभातफेरी

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत डीएवी पब्लिक स्कूल बरियातू के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी स्कूल कैंपस से शुरू होकर बरियातू हाउसिंग कॉलोनी तक गई। इसमें &वंदे मातरम् भारत माता की जय, स्वतंत्रता और भाईचारा अक्षुण्ण रहेजैसे नारे लगाए। प्रिंसिपल विनय कुमार पांडेय ने कहा कि स्वतंत्रता हमारी धरोहर है। हमें हमारी संस्कृति के साथ जीने की, अपनी तरक्की की राह बनाने की, लेकिन हम यह कतई न भूलें कि इसमें राष्ट्र की सम्प्रभुता और संविधान की गरिमा को आंच नहीं आने पाए। हमारी विविधताओं में एकता की संस्कृति और हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का लोक कल्याणकारी राष्ट्र हमारा धरोहर है, इसे प्रखर रूप देना हमारा कर्तव्य है।