RANCHI : जहां हर कोई आज अपनी लाइफ में बिजी है। किसी के पास इतनी भी फुर्सत नहीं कि वह समाज और अनाथ बच्चों के बारे में सोचे। वहीं इस बीच हमारे सिटी के कुछ ऐसे यूथ है जो अपनी पॉकेट मनी बचाकर अनाथ बच्चों के जीवन में रोशनी बिखेर रहे हैं। अपने इस प्रयास से वे इन बच्चों को स्टडी मैटीरियल भी उपलब्ध कराते हैं ताकि उनकी पढ़ाई बाधित न हो। हम बात कर रहे हैं रांची के विकास और अंश जायसवाल की। इन्होंने रांची अक्कियंस नाम से न सिर्फ ग्रुप बनाया है बल्कि इसमें सिटी के वर्किग और बड़े क्लास में पढ़ाई कर रहे यूथ्स को भी जोड़ा है। आज इस ग्रुप में 55 से अधिक एक्टिव यूथ हैं जो इस काम में उनकी मदद कर रहे हैं। ग्रुप में सुरभि, नीतिन अग्रवाल, विकास जायसवाल के अलावा भी कई और नाम मेंबर के रूप में शुमार हैं।

जरूरतमंद को किताबें और कपड़े

अनाथ आश्रम में रहने वाले बच्चों का कोई नहीं होता। वहीं उनके लिए फेस्टिवल और बेहतर पढ़ाई एक सपने की तरह होता है। गवर्नमेंट स्कूल में बस बेसिक पढ़ाई कर पाते हैं। ऐसे में ग्रुप के मेंबर्स साल भर अपनी पॉकेट मनी इकट्ठा करते रहते हैं। इसके बाद वे टाइम टू टाइम अनाथ आश्रम में पहुंचकर ऐसे बच्चों के साथ फेस्टिवल भी सेलिब्रेट करते हैं। वहीं जरूरतमंद बच्चों को किताबें और कपड़े भी उपलब्ध कराते हैं।

एंटरटेनमेंट के लिए दिखाते हैं फिल्म

सिटी में दर्जनों अनाथ आश्रम हैं जहां दूध पीने से लेकर पढ़ाई करने वाले बच्चे भी हैं। लेकिन इनका भरण-पोषण बमुश्किल हो पाता है। ऐसे में पढ़ाई तो उनके लिए एक जंग लड़ने जैसा होता है। एंटरटेनमेंट के बारे में तो सोच भी नहीं पाते। ऐसे में रांची अक्कियंस ग्रुप के मेंबर्स उन्हें पढ़ाई के लिए तो व्यवस्था करते ही हैं। साथ ही उन्हें शेल्टर होम में ही फिल्में भी दिखाते हैं। इससे अनाथ बच्चों का मनोरंजन का सपना भी पूरा जाता है।

अक्षय कुमार मिलना चाहते हैं मेंबर्स से

रांची अक्कियंस ग्रुप में शामिल मेंबर्स अक्षय कुमार के फैन भी हैं। इसलिए ये अपनी एक्टिविटी अक्षय के साथ भी शेयर करते हैं। अक्षय कुमार भी ग्रुप के काम से काफी खुश हैं। उन्होंने मेंबर्स से लाइव आकर मिलने की इच्छा जताई है। साथ ही कहा कि जब भी वे रांची आएंगे तो सभी से मुलाकात करेंगे।