रांची: शुक्रवार को वेलेंटाइन डे के मौके पर प्रेमी जोड़ों ने पुलिस की पहरेदारी में अपने प्यार पर परवान चढ़ाया। कई जगह हुड़दंग करने वालों ने प्रेमी जोड़ों के मिलन पर खलल डालने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से मामला बिगड़ने से बच गया। हालांकि, मोरहाबादी के ऑक्सीजन पार्क में बैठे एक प्रेमी जोड़े की वेलेंटाइन डे के विरोधियों ने खूब लानत-मलामत की। हुड़दंगियों ने जबरन युवती की मांग उसके प्रेमी से भरवा दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हुड़गंदियों को खदेड़ा। प्रेमी जोड़ों की विरोधियों के साथ दिन भर लुका-छिपी चलती रही।

प्रेमी जोड़े उलझ गए

शुक्रवार को बजरंग दल सहित अन्य ¨हदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने निकलकर कई जगह हुड़दंग किया। डेटिंग कर रहे प्रेमी जोड़ों को परेशान करने की कोशिश की। किसी को उठक-बैठक कराई। कई को खदेड़ा। मोरहाबादी के ऑक्सीजन पार्क में बैठे एक प्रेमी जोड़े की शादी तक करा दी। जबरन एक युवती की मांग में उसके प्रेमी द्वारा सिंदूर भरवा दिया। इस दौरान कुछ प्रेमी जोड़े बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से उलझे भी। इस दौरान पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। लेकिन उनके खिलाफ थाने में कोई शिकायत नहीं किए जाने से उन्हें छोड़ दिया गया। ¨हदू संगठनों के कार्यकर्ता मोरहाबादी के ऑक्सीजन पार्क, राम दयाल मुंडा पार्क, सिद्धो-कान्हू पार्क, रॉक गार्डेन सहित अन्य पार्को में पहुंचे थे। उनके पहुंचने के दौरान प्रेमी जोड़े भागते दिखे। कई जगहों पर अफरा-तफरी मची थी।

मेरी पत्नी है, वीडियो मत बनाइए

मोरहाबादी के ऑक्सीजन पार्क में जैसे ही ¨हदू संगठन के कार्यकर्ता पहुंचे, वहां प्रेमी जोड़े भागते दिखे। एक प्रेमी जोड़े को पकड़ा और उसकी वीडियो बनाने लगे। इसपर युवक ने साथ मौजूद युवती के बारे कहा यह मेरी पत्‍‌नी है। आपलोग ऐसा क्यों कर रहे हैं। इसपर ¨हदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा तुमलोग अपने-अपने माता-पिता से बात कराओ। दोनों के पिता के नाम पूछा और फोन नंबर भी लिया।