रांची (ब्यूरो): वार्ड नंबर-16 में पत्थलकुदवा इलाके की सडक़ की हालत काफी खराब है। सडक़ निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। निर्माण कार्य शुरू भी हुआ, लेकिन सडक़ निर्माण में खराब क्वालिटी का मैटेरियल इस्तेमाल करने की वजह से एक महीने में ही सडक़ के चिप्स उखडऩे लगे हैं। आधा-अधूरा निर्माण होने से भी लोगों को परेशानी हो रही है। सडक़ ऊंची-नीची हो गई है, जो हादसों को दावत दे रही है।

बारिश के कारण रुका निर्माण

वार्ड संख्या 16 के पत्थलकुदवा में करीब दो महीने पहले सडक़ निर्माण का कार्य शुरू हुआ था, लेकिन आधी सडक़ बनने के बाद बीते एक महीने से काम बंद है। लोग परेशान हैं, लेकिन उनकी परेशानी सुनने वाला कोई नहीं है। बताय गया कि सडक़ का निर्माण बारिश की वजह से बंद है। लोकल लोगों का कहना है काफी जद्दोजहद के बाद सडक़ बनना शुरू हुआ था। अब फिर से काम रुक गया है। न जाने कब फिर इसकी शुरुआत होगी। गौरतलब हो कि कांटाटोली चौक से पत्थलकुदवा होते हुए गुदड़ी चौक तक सडक़ निर्माण करने का टेंडर जारी किया गया है। चार करोड़ क़ी लागत से यहां सडक़, नाली और एक पुलिया का निर्माण किया जाना है। इस काम का टेंडर शिवम कंस्ट्रक्शन को दिया गया है।

घरों में रोड का पानी

पत्थलकुदवा में रहनेवाले लोगों ने बताया कि सडक़ से ऊंची नाली कर दी गई है। इस कारण सडक़ का पानी नाली में जाकर लोगों के घरों में घुस रहा है। मो। मोहिद खान ने बताया कि बारिश का पानी और नाली का पानी घर में घुस जाता है, जिससे काफी परेशानी होती है। यहां के एक दुकानदार ने बताया कि अधूरे निर्माण का खामियाजा दुकानदारों को भुगतना पड़ रहा है। नाली का पानी भी दुकान में चला जाता है। वहीं चूहे भी अनाज बर्बाद कर रहे हैं। यदि नाली निर्माण कर उसे ढंक दिया जाता तो ऐसी समस्या नहीं होती। ठेकेदार की लापरवाही का हर्जाना दुकानदार को भरना पड़ रहा है। पास में ही पूर्व पार्षद का मकान होते हुए यह सडक़ बदहाली के आंसू रो रहा है। बारिश में यहां की हालत और ज्यादा खराब हो जाती है।

लोगों ने कहा

सडक़ निर्माण कर इसे और खराब कर दिया गया। ऐसा निर्माण से पहले वाला ही ज्यादा अच्छा था। सडक़ अभी से ही उखडऩे लगी है। यह कब तक टिकेगी इसकी कोई गारंटी नहीं।

- अकबर खान

काफी सालों से हमलोग सडक़ की बाट जोह रहे थे, लेकिन इस सडक़ को निर्माण के नाम के नाम पर दुर्घटना के लिए तैयार किया गया है। ऊंचा-नीचा होने से हर रोज हादसे हो रहे हैं।

- मो। खुर्शीद

- रोड के पानी की निकासी नहीं है। नाली ऊंची बनने से पानी उसमे न जाकर हमारे घरों में घुस रहा है। सडक़ की क्वालिटी भी खराब है। कुछ निर्माण हुआ है बाकी पता नहीं कब होगा।

- मो। मोहिद खान

इस सडक़े से मुझे काफी नुकसान हुआ है। सडक़ निर्माण बोल कर दुकान का शेड खुलवा दिया गया। नाले में स्लैब नहीं होने से चूहे दुकान में घुसकर अनाज बर्बाद कर रहे हैैं।

- जिशान अहमद

पार्षद के बोल

2018 से ही सडक़ निर्माण के प्रयास में थे। बारिश के कारण अभी काम बंद है। जो सडक़ी बनी है उस पर अभी और तीन इंच ढलाई होना बाकी है। कांटाटोली से लेकर गुदड़ी चौक सडक़ का निर्माण होना है।

- नाजिमा रजा

वार्ड पार्षद, वार्ड संख्या 16