रांची (ब्यूरो) । कृष्ण प्रणामी ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल व सचिव मनोज चौधरी के निर्देशानुसार सामाजिक व धार्मिक संस्था एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के तत्वावधान में इस वर्ष 2023-24 में इस वर्ष पड़ रही ठंड के मौसम में झारखंड की राजधानी रांची के आसपास के गांवों एवं गरीबी रेखा के निचे रहने वाले जरूरतमंदों महिलाओं, पुरुषों एव ब'चो के बीच ट्रस्ट ने लगभग 6000 से 'यादा कम्बल एव उनी वस्त्रों का नि:शुल्क वितरण किया गया। गांव और आसपास के स्लम एरिया के कमजोर वर्ग के आये हुए महिलाओ और पुरुषों के बीच ऊनी वस्त्र (टोपी-मोजा मफलर व कंबल आदि) का वितरण किया गया।

निरंतर करते रहते

गौरतलब है श्री कृष्ण प्रणामी ट्रस्ट के द्वारा समय समय पर स्लम बस्तियों में रहने वाले दीनबंधुओं के बीच सेवा के कार्य निरंतर करते रहते है। ट्रस्ट के तत्वाधान में पुंदाग थाना के पास बन रहे श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम दिव्यांग आश्रम में लगभग 100 दिव्यांगों एवं रहते हं.ै ऐसे दीनबंधु प्रभु लोगों के इलाज एव उन्हे सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम के (सत्य प्रेम सभागार) में रखकर उनकी सेवा बहुत ही जल्द शुरु की जायेगी। (सत्य प्रेम सभागार) लगभग बनकर तैयार है उसकी और जो दैनिक उपयोग के जरुरी समान एवम भौतिक जरुरतों की तैयारी जोर शोर से चल रही है। यह सभी सेवा के कार्य संस्था के सदस्यों एव समाज के धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं के द्वारा दिये गये सहयोग राशी के द्वारा किये जाते हैं।