RANCHI: मांडर टांगरबसली की रहनेवाली प्रियंका केरकेट्टा ने लखनऊ में आयोजित क्भ्वीं फेड कप नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप लांग जंप में गोल्ड मेडल हासिल कर रांची का नाम रौशन किया है। प्रियंका ने वर्ष ख्00ख् का रिकार्ड तोड़ कर पूरे देश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। गौरतलब हो कि ख्00ख् में म्.ख्भ् मीटर का रिकार्ड था, जिसे प्रियंका ने तोड़ते हुए म्.फ्0 का रिकार्ड बनाया है। मालूम हो कि प्रियंका पहले भी बेंगलुरु में जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप लांग जंप में शानदार प्रदर्शन के दम पर झारखंड को गोल्ड मेडल दिलाया था। इसके बाद उसका सेलेक्शन भारतीय एथलेटिक्स टीम में किया गया था।

साई सेंटर रांची में ट्रेनिंग

प्रियंका ने बताया कि तीन वर्ष पहले उसका चयन साई सेंटर रांची के लिए हुआ। यहां से ट्रेनिंग लेकर राज्य स्तर के खेल में पहचान बनाई और नेशनल लेबल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। प्रियंका ने ख्0क्भ् में रांची में हुए जूनियर नेशनल चैंपियनशिप लांग जंप में स्वर्ण पदक जीतकर चयनकर्ताओं की नजर में आई थी। बेंगलुरु में हुए क्ब्वीं फेडरेशन कप नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रियंका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भ्.99 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक झारखंड की झोली में डाला था।

किसान पिता का मिला भरपूर सपोर्ट

प्रियंका के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। बाबा (पिता) सुधीर केरकेट्टा पेशे से किसान हैं। खेल के लिए घर में सभी ने प्रोत्साहित किया। कभी भी खेलने के लिए रोका नहीं गया।