रांची (ब्यूरो) । सेंट गेब्रियल और मोनिका स्कूल में शनिवार कोग बाल दिवस मनाया गया, जिसमें शिक्षकों की तरफ से रंगारंग कार्यक्रम हुए और बच्चों के लिए कुशन गेम का आयोजन हुआ। विजयी बच्चों को पुरस्कार दिया गया। साथ ही क्लास 10 के विद्यार्थियों ने जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। स्कूल की ओर से बच्चों को लंच पैकट और गिफ्ट दिए गए। प्राचार्या डॉ सुषमा केरकेट्टा ने कहा यूं तो हर दिन बच्चों का होता है क्योंकि किसी भी घर की बगिया बच्चों के बिना मुस्कुरा नहीं सकती। इसी तरह स्कूल भी बच्चों के कारण ही चलता है और बच्चों को शिक्षा, खुशियां व सम्मान देना हम सभी का कर्तव्य बनता है।

चंद्रयान की रंगोली

उप प्राचार्य साइमन सारकी ने कार्यक्रम का संचालन किया और मिस डेजी मुस्कान के द्वारा नृत्य कोरियोग्राफ किए गए। इस अवसर पर सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थीं। साथ ही रंगोली बनाओ प्रतियोगिता भी हुई जिसमें चंद्रयान 3 बनाकर यूलान के बच्चों ने बाजी मार ली। रेडिएंट हाउस दूसरे स्थान पर और तीसरे स्थान पर ब्लेज़ हाउस रहा।

बलदेव स्कूल में दिवाली सेलिब्रेशन

बलदेव पब्लिक स्कूल में दिवाली सेलिब्रेशन बूटी खजूर टोला स्थित बलदेव पब्लिक स्कूल में दिवाली सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनाई। छात्रों ने दीए पर पेंटिंग की और चित्र साड़ी प्रतियोगिता ड्रॉइंग कॉम्पटीशन का भी आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान स्कूल के अध्यक्ष रामकृष्ण महतो, निदेशक राकेश कुमार, प्राचार्य भारती कुमारी, शिक्षक कल्पना कुमारी, रूपा कुमारी, सरत नायक और राजीव रंजन ने छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली का अवलोकन किया। वहीं निर्णायक मंडली द्वारा प्रतियोगिता के प्रथम स्थान पर जी 14 ग्रुप द्वितीय स्थान पर, जी 16 ग्रुप तथा तृतीय स्थान पर जी6 ग्रुप एवं जी21 ग्रुप रहे।