रांची का अगले 24 घंटे का फोरकास्ट भी कहता है कि यहां आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी। हालांकि 48 घंटे बाद ही मौसम साफ होने की संभावना मौसम विज्ञानी जता रहे हैं। लगातार हो रही बारिश ने रांची के निचले इलाके में रहनेवाले लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इससे गौसनगर, हिन्दपीढ़ी नाला रोड, नदी एरिया में रिहायशी इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है।

बना हुआ है लो प्रेशर
भारत मौसम विज्ञान विभाग के रांची केंद्र के कार्यकारी निदेशक जेएस जोजो ने बताया कि तेलांगना और उसके आसपास के एरिया में लो प्रेशर बना हुआ है। यह मिड ट्रोपोस्फीयरिक लेवल पर 3.1 किमी की ऊंचाई तक विस्तृत है। इसके प्रभाव से रांची और झारखंड में बारिश हो रही है। अगले 24 घंटे के दौरान झारखंड में भारी बारिश के आसार हैं, वहीं रांची में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे व गरज के साथ बारिश होगी। बारिश की वजह से रांची का दिन का तापमान 25 डिग्री और रात का तापमान 19 डिग्री के आसपास रहेगा। इससे ठमका एहसास होगा।

267 परसेंट एक्सेस बारिश
अक्टूबर में झारखंड में इंद्रदेव मेहरबान रहे हैं। यहां एक से 25 अक्टूबर तक 267 फीसदी एक्सेस बारिश रिकार्ड की गई है। इस दौरान झारखंड में 71.2 मिमी बारिश औसतन होती है।