रांची (ब्यूरो) । अयोध्या में हुए दो दिवसीय योग महाकुंभ राष्ट्रीय योग वीर सम्मान समारोह में झारखंड से रांची निवासी योग शिक्षिका अर्चना को स्वामी धीरेंद्र ब्रहमचारी योग श्री अवार्ड और स्वामी शिवानंद सरस्वती योग शिरोमणि अवार्ड पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ व अखिल भारतीय योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगेश त्रिवेदी ने अयोध्या के श्रीराम ऑडिटोरियम में हुए समारोह में रांची की योगाचार्या अर्चना को सम्मानित किया।

300 को राष्ट्रीय पुरस्कार

योगाचार्या अर्चना को यह पुरस्कार योग के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने पर दिया गया है। इस वर्ष संपूर्ण भारत के 300 लोगों को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सभा दिनेश शर्मा, आश्रम गांधी पुरी सेवाग्राम के अध्यक्ष पद्मश्री अगुस् इंद्र उदयन, वेदमूर्ति पवन दत्त महाराज मौजूद रहे।