रांची (ब्यूरो): जेसीआइ रांची के एक्सपो की तैयारी पूरी हो गई है। इस बार वह रजत जयंती मना रहा है। सो, इस बार ब'चों और महिलाओं के लिए भी यहां बहुत कुछ खास है। गुरुवार को एक्सपो मेले का उद्घाटन राज्यपाल रमेश बैस पूर्वाह्न 11.30 बजे करेंगे।

24 वर्षों से आयोजन

एक्सपो चीफ अभिषेक केडिया ने बताया कि इसकी तैयारी लंबे समय से चल रही थी। कोरोना काल के बाद इस बार दोगुने उत्साह के साथ इसका आयोजन कर रहे हैं। आशा है, रांची की जनता का भरपूर प्यार मिलेगा। केडिया ने बताया कि पिछले 24 वर्षों से इसका आयोजन होता आ रहा है। यह पूर्वी भारत का सबसे बड़ा ट्रेड फेयर बन गया है। इस बार एक्सपो में 325 स्टाल लगे हैं। एक्सपो में प्रवेश दिन के 11.30 बजे होगा और रात नौ बजे तक इसका आनंद ले सकते हैं।

खाने की नई वेरायटी

बुधवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अध्यक्ष सौरव साह ने कहा कि इस बार ब्रिस्ट्रों कैफे लेके आ रहे हैं जो ग्राउंड के बीच में होगा और इसमें खाने कई नई-नई चीजें रहेंगी। इस वर्ष हम अपना घर के नाम से रियल एस्टेट के लिए अलग हैंगर है। स्टार्टअप जोन के माध्यम से नए एंटरप्रेन्योर को बढ़ावा देने कि कोशिश भी हो रही है। इनके अतिरिक्त महिलाओं को प्रोसाहन के लिए ङ्क्षपक हैंगर बनाया गया है, जिसमें लेडिज एंटरप्रेन्योर रहेंगी।

36 डिस्काउंट कूपन

अभिषेक ने बताया कि एक्सपो में सुई से लेकर कार तक सभी चीजें मिलेगी। अच्छे आफर के साथ। एंट्री टिकट के साथ 36 डिस्काउंट कूपन दिया जा रहा है जो शहर के विभिन्न प्रमुख संस्थानों के होंगे और इस एंट्री टिकट की कीमत मात्र 20 रुपए है। इसके अतिरिक्त शनिवार को मिडनाइट बाजार लगाया जा रहा है, जिसमें सभी स्टाल धारक रात को 12 बजे तक स्टाल खुले रखेंगे और उसके साथ कई कार्यक्रम भी होते रहेंगे।

सिंगर ओशो का कार्यक्रम

मशहूर ओशो भी इस कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगे। इस रजत जयंती पर मशहूर सैंड आर्टिस्ट मोराबादी मैदान में अपनी कला का जादू बिखेरेंगे। एक्सपो में इस साल बच्चों के लिए भी कुछ नया एहसास होगा। उनके लिए एम्यूजमेंट पार्क बनाया गया है जिसमें 15 से अधिक प्रकार के झूले रहेंगे। इस साल नए में क्यूआर कोड सिस्टम लाया गया है। इससे लोगों को एक्सपो के अंदर आते ही सभी स्टाल की जानकारी मिलेगी। प्रेसवार्ता में सौरभ शाह, प्रतीक जैन, सिद्धार्थ चौधरी, वरुण जालान, संकेत सरावगी सहित पूरी टीम के लोग मौजूद थे।