रांची: अगर आप भी रांची नगर निगम से पानी, टैंकर, सफाई के अलावा कुछ अन्य सुविधाएं चाहते हैं तो इसके लिए बस आपको एक नंबर डायल करना होगा। इसके बाद नगर निगम की ओर से आपको सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी। लेकिन इसके लिए नगर निगम की ओर से तय राशि का भुगतान करना होगा। सिटी के लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम ने कई सुविधाओं के लिए कंट्रोल रूम का 0651-2200011 नंबर जारी किया है, जिससे कि घर बैठे भी लोग नगर निगम से सर्विस ले सकते हैं। फिलहाल कुछ सविधाएं ऑफलाइन उपलब्ध हैं, जिसके लिए टेंडर किया जा चुका है। जल्द ही सारी सुविधाएं ऑनलाइन शुरू हो जाएंगी।

एक छत के नीचे तमाम जानकारी

नगर निगम नई बिल्डिंग में शिफ्ट हो चुका है, जहां पर एक ही जगह लोगों को सारी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसका नंबर भी लोगों के लिए जारी कर दिया गया है ताकि निगम की ओर से दी जाने वाली पेड सुविधाओं के लिए लोगों को दौड़ न लगानी पड़े। वहीं सभी जानकारी लोगों को एक ही जगह मिल जाए।

सर्विस के लिए चार्ज रुपए में

वाटर टैंक

कैपासिटी चार्ज

2000 लीटर 500

4000 लीटर 800

6000 लीटर 1000

मोबाइल टॉयलेट प्रति दिन

कैटेगरी डोमेस्टिक कामर्शियल

6 सीटर 1500 2000

10 सीटर 2000 3500

सेप्टिक टैंक क्लीनिंग वन टाइम

बिल्डिंग टाइप निगम एरिया निगम एरिया से बाहर

प्राइवेट घर 1250 2500

अपार्टमेंट 2500 5000

हॉस्पिटल,कॉमर्शियल बिल्डिंग 2500 5000

बिल्डिंग वेस्ट मैटेरियल

प्रति ट्रैक्टर 300

कामर्शियल वेस्ट यूजर चार्ज

शादी, पार्टी, इवेंट (एक दिन) 5000

मरे हुए एक जानवर का उठाव

घर से 1000 रुपए