ब्यूटीफिकेशन--- हिनू चौक पर निगम ने बनाया वर्टिकल गार्डेन, 10 जगहों पर और बनाने की तैयारी

--रांची को रमणीक बनाने की कड़ी में नगर निगम ने शुरू किया एक और अभियान

यहां भी बनेंगे वर्टिकल गार्डेन

एयरपोर्ट रोड, अरगोड़ा चौक, सहजानंद चौक, मोरहाबादी में तीन स्थानों पर, राजेंद्र चौक और राजभवन के समीप व अलबर्ट एक्का चौक।

रांची : रांची नगर निगम ने रांची को खूबसूरत बनाने की कवायद शुरू कर दी है। वर्टिकल गार्डेन से इसकी शुरुआत हुई है। रमणीक रांची अभियान के तहत निगम ने हिनू चौक पर शहर का पहला वर्टिकल गार्डेन स्थापित किया है। मंगलवार को देर शाम को जब इसकी लाइटें जलाई गईं तो दुधिया रोशनी से इस गार्डेन की सुंदरता में चार चांद लग गए। नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने बताया कि शहर के 10 प्रमुख जगहों पर वर्टिकल गार्डेन बनाए जा रहे हैं, ताकि बाहर से राजधानी आने वालों की नजर इस पर पड़े। बहुत जल्द शहर के अन्य जगहों पर वर्टिकल गार्डेन का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जायेगा। इन चौराहों से गुजरते वक्त लोगों को फ्रेशनेस की फील होगी।

----

आइ लव रांची के साथ लें सेल्फी

इस गार्डेन में एक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। इस सेल्फी प्वाइंट पर शहरवासी व बाहर से आनेवाले लोग सेल्फी ले सकते हैं। निगम अधिकारियों की मानें तो बड़े बड़े महानगरों व शहरों में इस प्रकार के सेल्फी प्वाइंट होते हैं। जिस जगह पर जाकर लोग यादगार के तौर पर फोटो ¨खचाते हैं। इसी को देखते हुए यहां आइ लव रांची के बोर्ड के साथ सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है।

इन जगहों पर बनना है वर्टिकल गार्डेन

हिनू चौक में वर्टिकल गार्डेन के बन जाने के बाद नगर निगम अब एयरपोर्ट रोड, अरगोड़ा चौक, सहजानंद चौक, मोरहाबादी में तीन स्थानों पर, राजेंद्र चौक, राजभवन के समीप व अलबर्ट एक्का चौक में वर्टिकल गार्डेन लगाएगा।

-----

एक गार्डेन पर तीन लाख खर्च

शहर के प्रमुख जगहों पर बनाये जाने वाले इन वर्टिकल गार्डेन में एक के निर्माण पर 2.5 से तीन लाख तक का खर्च आ रहा है। यह गार्डेन 4.88 मीटर लंबा व 2.40 मीटर ऊंचा है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि एक बार सभी गार्डन बन जाने के बाद राजधानी खूबसूरत नजर आने लगेगी।

--

9999