रांची: संत जोसेफ क्लब में आयोजित झारखंड ओपन कराटे चैंपियनशिप में रांची की टीम 19 स्वर्ण, 12 रजत और 26 कांस्य के साथ ओवरऑल चैंपियन बनी। जबकि दूसरे स्थान पर धनबाद और तीसरे स्थान गिरिडीह रहा। वहीं, चौथे स्थान पर लातेहार को संतोष करना पड़ा। रांची के खिलाडि़यों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए सबसे अधिक 57 मेडल्स अपने नाम किए। पुरुष वर्ग में रांची संत जोसेफ क्लब के राकेश तिर्की और महिला वर्ग में रांची की ही देवंती कुमारी चैंपियन बने। जूनियर वर्ग में रांची के कियारा सिंह को जूनियर कराटे किड का अवार्ड मिला। अनुशासित टीम का खिताब लातेहार को मिला। विधायक सीपी सिंह और रेंसी सुनील किस्पोट्टा ने विनर्स को मेडल देकर सम्मानित किया।

इनका रहा योगदान

संसाई अनिल किस्पोट्टा, मोहिनी रितिका टोप्पो, प्रकृति कुमार सिंह, राकेश तिर्की, कुंदन उराव, श्वेता हेमरोम, आशीष भुट्ट कुमार, एनीकोन गाड़ी, देवंती कुमारी, दीपा विनीता लिंडा, रवि कुमार सिंह, स्वस्तिका तरफदार, उमा शंकर महतो, प्रतिभा तिग्गा, आरती टोप्पो, रितिका तिग्गा और मनु गुप्ता

ये रहा रिजल्ट

-16 से 18 वर्ष काता कलर बेल्ट - सुदेश कुमार महतो स्वर्ण, साहिल मसूद रजत, दीपक कुमार और नैतिक सिंह कांस्य

-16 से 18 वर्ष कुमिते - साहिल मसूद स्वर्ण, साहिल रजत, नैतिक सिंह और सरोज कुमार कांस्य

-पुरुष काता कलर बेल्ट -विवेक कुमार महतो स्वर्ण , राहुल कुमार बोरी रजत, राजू कुमार मुंडा और बीरबल कुमार कांस्य

-पुरुष वर्ग कुमीते कलर बेल्ट -50 केजी

राजू कुमार मुंडा स्वर्ण, राहुल कुमार बोरी रजत, राजू कुमार मुंडा और कुलदीप उरांव कांस्य

-पुरुष वर्ग कुमिते - 60 केजी कलर बेल्ट -एमडी तलहा स्वर्ण, बीरबल कुमार रजत, पुरुषोत्तम कुमार सिंह कांस्य

-पुरुष वर्ग को मित्र - 60-70 केजी कलर बेल्ट

विवेक कुमार महतो स्वर्ण, स्येद अब्दुस सलाम रजत, महेंद्र कुमार कांस्य

-18 वर्ष से ऊपर पुरुष काता राकेश तिर्की स्वर्ण , मनजीत कुमार सिंह रजत, राज संचु राजवीर और अक्षय कुमार कांस्य

- 18 वर्ष से ऊपर पुरुष कुमिते राकेश तिर्की स्वर्ण , सुनील कुमार महतो रजत, करण कुमार कांस्य

-पुरुष वर्ग कुमिते- 55 केजी नागेंद्र बारी स्वर्ण, अक्षय कुमार रजत, प्रकाश दास कांस्य

-पुरुष वर्ग कुमिते -75 केजी मनजीत कुमार सिंह स्वर्ण, विवेक खालखो रजत, दिनेश कुमार मांझी कांस्य

-पुरुष वर्ग कुमिते - 84 केजी कुंदन उराव स्वर्ण, शिव शंकर सिंह रजत, शंकर तिवारी कांस्य

-महिला वर्ग काता देवंती कुमारी स्वर्ण, मोहिनी रितिका टोप्पो रजत