RANCHI : मोरहाबादी के एस्टोटर्फ हॉकी स्टेडियम में चल रहे हॉकी इंडिया लीग के मैच में शुक्रवार को रांची रेज ने कमाल कर दिया। होम ग्राउंड में टीम ने शानदार जीत दर्ज की है। रांची रेज ने कलिंगा लांसर्स को ब्-0 से मात दी। शानदार मैच में रांची की टीम पहले ही हाफ से विरोधी टीम पर हावी थी।

होम ग्राउंड में जीता पहला मैच

रांची रेज और कलिंगा लांसर्स के बीच शाम सात बजे मैच शुरू हुआ। रांची की टीम ने पहले ही हाफ में कैप्टन एश्ले जैक्सन ने एक गोल कर मैच को रोमांचक बना दिया। इसके बाद लगातार रांची की टीम हावी रही और फ्ख्वें मिनट में कैप्टन ने एक और गोल कर मैच में एक गोल से बढ़त ले ली। इसके बाद फ्ब्वें मिनट में ही विल्सन निक ने एक और गोल दाग कर मैच को एकतरफा कर दिया। वहीं इसके बाद ब्क्वें मिनट में कैप्टन एश्ले जैक्सन से चौथा गोल किया और मैच अपने नाम कर लिया। वहीं कलिंगा की टीम एक भी गोल नहीं कर पाई।

छउ को कला पर्व के रूप में मनाएं : सीएम

सीएम रघुवर दास ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट भवन में चैत्र छउ महोत्सव सह पर्यटन मेला की तैयारियों को लेकर बैठक की। उन्होंने कहा कि छउ महोत्सव को राज्य में कला पर्व के रूप में मनाया जाएगा। छउ महोत्सव की सरायकेला के अलावा पूरे विश्व में पहचान बनें इसके लिए सरकार तैयारी कर रही है। बैठक में मुख्य सचिव राजीव गौबा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार, विकास आयुक्त समेत कई विभाग के सचिव उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने यह भी आदेश दिया कि देशभर से आने वाले पर्यटकों के रहने के लिए आयोजन स्थल के आसपास पारंपरिक तरीके के छेोटे-छोटे हट बनाए जाएं। साथ हीं अन्य विधाओं पर भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। पर्यटक यहां आएं झारखंड की संस्कृति से रू-ब-रू हो और यहां के व्यंजनों का भी स्वाद चखें। इसके अलावा छउ नृत्य के दौरान उपयोग किए जाने वाले मुखौटे के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया जाए।