-बंधक बनाकर काम लिया जा रहा था युवक से

-दीया सेवा संस्था की पहल पर पुलिस ने विकास को किया ट्रेस

-नामकुम के पतराटोली के रामविशेष सिंह का पुत्र है विकास कुमार सिंह

RANCHI: मणिपुर में बंधक बने रांची के युवक विकास कुमार सिंह को पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। उसे रांची लाया जा रहा है। नामकुम के पतराटोली निवासी रामविशेष सिंह के पुत्र ने परिजनों को फोन कर बंधक बनाए जाने की सूचना दी थी। मामले की जानकारी परिजनों ने नामकुम पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों को मणिपुर जाकर प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही। इसके बाद वे लोग दीया सेवा संस्थान गए। संस्था के प्रयास से विकास कुमार सिंह को मणिपुर में ट्रेस कर लिया गया है। उसे रांची लाया जा रहा है।

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक, विकास मणिपुर में कोस्टल प्रोजेक्ट रंगपुर सिलचर में काम करने गया था। वह छुटटी में घर आना चाहता था, लेकिन छुटटी नहीं मिल रही थी। इसके बाद उसने इसकी शिकायत फोन पर अपने परिजनों से की। परिजनों को कहा कि उसके मोबाइल छीन लिए गए हैं और उसके एकाउंट से पांच हजार रुपए भी निकाल लिए गए हैं। उसे मंजय कुमार सिंह ने उस प्रोजेक्ट में काम पर लगाया था।