--कल से दो दिनों तक जोरदार बारिश के आसार, रांची समेत कई इलाकों में वज्रपात की आशंका

रांची: अगस्त में एक दिन में बारिश का रिकार्ड टूट गया है। 24 घंटे में 107 एमएम बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को रांची में सुबह 8.30 से रविवार की सुबह 8.30 तक 107 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। इससे पहले वर्ष 2012 में 122 मिमी बारिश रिकार्ड की गई थी। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि 10 अगस्त से रांची सहित राज्य के कई इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य से होकर मानसून का टर्फ लाइन गुजर रहा है। मानसून सक्रिय है। रविवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। राजधानी रांची में भी दिन में कई बार हल्की बुूंदा-बांदी हुई। सोमवार को राजधानी रांची समेत अन्य जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी संभावना है।

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। हालांकि इसका असर अभी राज्य के मौसम पर देखने के लिए नहीं मिल रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून की स्थिति मजबूत रही। इसके कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में जमकर बारिश हुई। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश लोहरदगा में 108 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। वहीं राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान देवघर में 37.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके साथ ही सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा में 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

--