रांची: रांची जिले के ओरमांझी थाना क्षेत्र के इरबा में शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे एक अजीब-ओ-गरीब मामला सामने आया। यहां एक 18 वर्षीय युवक को एक बाइक सवाल अपने साथ घसीटते हुए ले जा रहा था। रास्ते से गुजर रहे स्कार्पियो सवार लोगों ने यह ²श्य देखा नहीं गया। उन्होंने बाइक सवार को रोका। पूरी घटना का कारण पूछा। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने युवक की पिटाई की। किसी तरह युवक की जान बच गई। दोनों युवकों का ओरमांझी थाना पुलिस को सौंप दिया। पुलिस की टीम फिलहाल दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में ओरमांझी थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय देवा पहाडिय़ा दिल्ली से शुक्रवार की शाम ट्रेन से रांची रेलवे स्टेशन पर उतरा। वह गोड्डा के हुमटपलम गांव थाना सुंदर पहाड़ी का रहने वाला है। पिता का नाम चंदू पहाडि़या है। देवा पहाडि़या दिल्ली की एक बिस्किट कंपनी में काम करता था। रांची स्टेशन पर उतरने के बाद वह गोड्डा जाने के लिए वाहन की तलाश करने लगा। गोड्डा जाने के लिए सभी वाहन चालक छह से आठ हजार रुपये मांग रहे थे। इसी बीच चुटिया निवासी 23 वर्षीय शिव प्रकाश पिता नागदेव चौधरी पहुंचा और बोला कि मुझे 2000 रुपये दो मैं बाइक से गोड्डा पहुंचा दूंगा। शिव कुमार ने एक हजार रुपये एडवांस लिया और बाइक से गोड्डा के लिए निकल गया। रास्ते में उसने एक पेट्रोल पंप पर 400 रुपये का पेट्रोल भी भरवाया और इरबा में रुककर गुटका खाया और आगे जाने लगा। बाइक आगे बढ़ी तो लोगों ने देखा कि एक युवक बाइक के साथ घिसटते हुए चिल्ला रहा है। युवक की पीठ पर एक बैग था। यह देख स्कार्पियो सवार लोगों ने उसका पीछा किया और बाइक को स्लेपियस हास्पिटल के पास रोका। इसके बाद बाइक चला रहे युवक की लोगों ने पिटाई कर दी। सूचना पाकर पहुंची ओरमांझी थाने की पुलिस दोनों युवकों को थाना ले गई। युवक को ज्यादा चोट नहीं लगी है। बाइक चला रहा शिव प्रकाश रांची रेलवे स्टेशन पर लिट्टी बेचता है। उसने बताया कि इससे पहले भी लाकडाउन के दौरान कई लोगों बाइक से पहुंचा चुका है। शिव प्रकाश ने बताया कि वह बाइक से कैसे घिसट रहा था उसको जानकारी नहीं मिल सकी। क्योंकि, वह गुटखा खाने के बाद गाड़ी स्टार्ट करके चल दिया था। ओरमांझी थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने कहा कि युवक देवा पहाडिय़ा को उसके घर गोड्डा सुरक्षित भिजवा दिया जाएगा। वहीं, चुटिया के युवक के भाई ओमप्रकाश भी थाना पहुंच गया था। पुलिस द्वारा दोनों से पूछताछ कर मामले की पड़ताल की जा रही है।