रांची (ब्यूरो) । लेखक और शायर हिमकर श्याम को 'साहित्य शिखर सम्मान 2023Ó से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए शुक्रवार को कुसुम विहार मोराबादी स्थित शांति इन्क्लेव में आयोजित समारोह में दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन जीना समूह की ओर से किया गया। संस्था के चैयरमैन राश दादा राश ने हिमकर श्याम को प्रतीक चिह्न, वंदन-वस्त्र और पुष्पगुच्छ दे कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ हरेराम त्रिपाठी चेतन ने की। विशिष्ट अतिथि अंकुश्री, मुख्य कनक किशोर एवं निरंजन प्रसाद श्रीवास्तव ने हिमकर श्याम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप -प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की वंदना से हुई।

51 वर्षों से कृत संकल्पित

जीना चाहता हूं मरने के बाद फाउंडेशन - एक भारत के चेयरमैन राश दादा राश ने कहा कि जीना समूह साहित्य, कला, संस्कृति और समाज के विकास के लिए 51 वर्षों से कृत संकल्पित है। हिमकर श्याम गजल की दुनिया के चर्चित हस्ताक्षर हैं। मानवीय संवेदनाओं से जुड़े मुद्दों को अपनी रचनाओं में उठाते रहे हैं। हमारी संस्था उन्हें सम्मानित कर हर्षित है। राश दादा राश द्वारा आगत अतिथियों का अभिनंदन स्मृति चिह्न, अंग वस्त्र एवं पुष्प गु'छ से किया गया। हिमकर श्याम विगत तीन दशक से लेखन और पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्हें बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन की ओर से शताब्दी सम्मान सहित कई सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। साहित्य शिखर सम्मान से अलंकृत किए जाने पर वरिष्ठ साहित्यकारों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। बधाई देनेवालों में रामजन्म मिश्र, जेबी पांडेय और कामेश्वर निरंकुश शामिल हैं।

काव्य-पाठ किया

मौके पर कवियों ने काव्य-पाठ कर समारोह को रस और आनंद प्रदान किया। विनोद सिंह गहरवार ने कार्यक्रम का संचालन तथा धन्यवाद-ज्ञापन अंकुश्री ने किया। कार्यक्रम में सरोज श्रीवास्तव, पूजा राश, संजय कुमार वर्मा, मर्यादा पुरुषोत्तम, डॉ इड़ा, मधुकर श्याम, शक्ति, रविकर, लता, असीम, अनुष्का, अक्षिता, विवेक, गणेश आदि उपस्थित थे।