रांची (ब्यूरो) । बुधवार को बरियातू रोड स्थित स्वर्णरेखा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज प्रांगण में पौधरोपण भी किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, स्वर्णरेखा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सचिव डॉ गंगेश गुंजन, स्वर्णरेखा कॉलेज ऑफ नर्सिंग की निदेशिका स्नेहा झा, स्वर्णरेखा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के निदेशक डॉ सिद्धार्थ प्रकाश, भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यालय मंत्री संजय महतो, बबन बैठा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

जागरूक होने के लिए

सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने के लिए अपने अपने विचार साझा किए। बढ़ती गर्मी और हिट वेव से जन जीवन त्रस्त हो चुकी है। हम सबको अगाह होने की जरूरत है। बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग को देखते हुए हम सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने की जरूरत है। तभी हम सभी पर्यावरण को संग्रक्षित कर सकते हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्राचार्या नर्सिंग, सोनी प्रसाद, प्राचार्य फार्मेशी, विद्या सागर, रजनीश, मुकेश, विशाल आदि कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। यह जानकारी अजय कुमार ने दी।