RANCHI: नई सरकार के गठन होते ही सभी संस्थानों में नए लोगों को बिठाने की तैयारी शुरू हो गई है। अब राज्य के चार बड़ी यूनिवर्सिटी में वाइस चांसलर और प्रो वाइस चांसलर की नियुक्ति होगी। इसके लिए आवेदन भी मांगा गया है। विनोबा भावे यूनिवर्सिटी हजारीबाग, सिदो-कान्हू मुर्मू यूनिवर्सिटी दुमका, नीलांबर-पीतांबर यूनिवर्सिटी पलामू और कोल्हान यूनिवर्सिटी चाईबासा के लिए वाइस चांसलर और प्रो वाइस चांसलर की नियुक्ति करने के लिए 10 अप्रैल तक आवेदन मांगा गया है। यानी अभी इन यूनिवर्सिटीज में जो भी वाइस चांसलर और प्रो वाइस चांसलर हैं, उनकी जगह नए लोगों की नियुक्ति की जाएगी।

सर्च कमिटी करेगी नियुक्ति

इन चारों यूनिवर्सिटी में वाइस चांसलर और प्रो वाइस चांसलर की नियुक्ति गवर्नर के द्वारा नियुक्त सर्च कमेटी करेगी। जितने भी लोग आवेदन देंगे, उसकी स्क्रूटनी की जाएगी। उसके बाद आवेदन करने वाले लोगों को सर्च कमेटी के सामने आना होगा। सर्च कमेटी उनकी एलिजिब्लिटी, उनका एक्सपीरिएंस और एकेडमिक क्वालिफिकेशन को देखते हुए नियुक्ति की मंजूरी देगी।

नई सरकार में पहला बड़ा बदलाव

हेमंत सोरेन की नई सरकार में एकेडमिक इंस्टीट्यूशन में पहला बड़ा बदलाव होने जा रहा है। एक साथ राज्य के चार बड़े यूनिवर्सिटीज में बड़े पोस्ट यानी वाइस चांसलर और प्रो वाइस चांसलर के पद पर नए लोगों को बैठाया जाएगा। इन संस्थानों में अभी जितने भी वाइस चांसलर और प्रो वाइस चांसलर हैं उनकी नियुक्ति रघुवर दास सरकार के समय में हुई थी।

दो यूनिवर्सिटी में अभी नहीं होगी नियुक्ति

राज्य के चार यूनिवर्सिटीज में वाइस चांसलर और प्रो वाइस चांसलर के न्यू नियुक्ति होगी। हालांकि, रांची यूनिवर्सिटी और विनोद बिहारी महतो यूनिवर्सिटी धनबाद के वाइस चांसलर अभी नहीं बदले जाएंगे। रांची यूनिवर्सिटी में वाइस चांसलर डॉ रमेश कुमार पांडेय फिलहाल कंटीन्यू करेंगे। साथ ही बिनोद बिहारी महतो यूनिवर्सिटी धनबाद के वाइस चांसलर अश्वनी कुमार भी कंटीन्यू करेंगे। हालांकि रांची यूनिवर्सिटी की प्रो वाइस चांसलर कामिनी कुमार की जगह नई नियुक्ति की जाएगी।

सरकार की रहती है पसंद

राज्य में यूनिर्वसिटी के चांसलर के रूप में राज्यपाल प्रमुख होते हैं। यूनिर्वसिटी में वाइस चांसलर और प्रो वाइस चांसलर कि नियुक्ति राज्यपाल की सहमति से ही होती है। लेकिन इन नियुक्तियों में सरकार की पसंद को भी माना जाता है। सरकार के पसंद के व्यक्ति को भी चुना जाता है।

इस यूनिवर्सिटी के वीसी की तलाश

। बिनोवा भावे यूनिवर्सिटी-हजारीबाग

2. सिदो कान्हू मुरमू यूनिवर्सिटी-दुमका

3. नीलांबर-पितांबर यूनिवर्सिटी-पलामू,

4. कोल्हन यूनिवर्सिटी-चाईबासा

यहां के प्रो वीसी बदलेंगे

। रांची यूनिवर्सिटी-रांची

2. विनोबा भावे यूनिवर्सिटी-हजारीबाग

3. नीलांबर-पितांबर यूनिवर्सिटी-पलामू,

4. कोल्हन यूनिवर्सिटी-चाईबासा